क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सीजन 2 जेड प्लस सिक्यूरिटी में शूट करेंगी स्मृति ईरानी

मुंबई 
क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सीजन 2 का जब से ऐलान हुआ है उसके बाद से ही फैंस काफी उत्साहित हैं। शो की कास्ट को लेकर भी फैंस काफी उत्सुक हैं। खबर थी कि ओजी तुलसी स्मृति ईरानी और एक्टर अमर उपाध्याय शो में वापसी करेंगे। अब खबर आई है कि स्मृति ईरानी जेड प्लस सिक्यूरिटी के बीच शो की शूटिंग करेंगी। सेट पर लगभग हर किसी के फोन टैप किए जाएंगे। 

जेड प्लस सिक्यूरिटी में शूट करेंगी स्मृति ईरानी
इंडिया फोर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी जेड प्लस सिक्यूरिटी के बीच सीरियल की शूटिंग करेंगी। शो के सेट पर आने-जाने वाले लोगों पर प्रतिबंध होगा। वहीं, सेट पर लगभग हर किसी के फोन टैप किए जाएंगे। सीरियल से जुड़े सूत्रों ने इंडिया फोर्म्स को बताया, "अमर सर, स्मृति मैम और एकता मैम को छोड़कर सभी के फोन टैप किए जाएंगे। किसी को भी सेट पर फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। स्मृति जी जेड प्लस सिक्यूरिटी के बीच सीरियल शूट करेंगी। हर किसी को सिक्योरिटी प्रोटोकॉल फॉलो करने होंगे।"

साल 2000 में आया था ये टीवी सीरियल
क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्टार प्लस का सबसे पसंद किया जाने वाला शो था। इस सीरियल की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। शो में स्मृति ईरानी अहम भूमिका में नजर आई थीं। स्मृति के अलावा शो में रॉनित रॉय, हितेन तेजवानी और सुधा शिवपुरी जैसे कलाकार नजर आए थे। यह शो साल 2000 से 2008 तक टीवी पर प्रसारित हुआ था। आईएमडीबी की मानें तो इस शो ने कुल 47 अवार्ड्स जीते थे। शो को एकता कपूर ने बनाया था। 

 

More From Author

फिल्मी और साहित्य की दुनिया पर राज करने वाले एचएस वेंकटेशमूर्ति का निधन

भारत में कोरोना के 1-2 नहीं 4 नए वैरिएंट, मौत का आंकड़ा बढ़ रहा, कोविड-19 एक बार फिर भारत में दस्तक दे चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.