हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो पारी की शुरुआत

नई दिल्ली 
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का एलिमिनेटर शुक्रवार को खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने तीन बदलाव किए हैं, इस मैच में बेयरस्टो, ग्लीसन के साथ राज अंगद बावा आज खेल रहे है। गुजरात टाइटंस ने दो बदलाव किए हैं, जोस बटलर की जगह कुसल मेंडिस और अरशद खान की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं।

रोहित और बेयरस्टो कर रहे पारी की शुरुआत
रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे हैं। सिराज पहला ओवर करेंगे।

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने किए बदलाव
हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच की विजेता टीम दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से खेलेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहला क्वालीफायर जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है। मुंबई टीम में जॉनी बेयरस्टो की वापसी हुई है जबकि रिचर्ड ग्लीसन पदार्पण करेंगे और राज बावा भी टीम में हैं । वहीं गुजरात टाइटंस टीम में जोस बटलर की जगह कुसल मेंडिस और अरशद खान की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेलेंगे।

More From Author

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पुष्टि कहा- पश्चिमी बेड़े के जहाजों ने 96 घंटों के भीतर नेवी ने दागी थीं टॉरपीडो, मिसाइलें

सुशासन तिहार अंतर्गत जनता के बीच योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने जनतापहुंचे सीएम साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.