‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ में मरने वाले हैं गॉड ऑफ थंडर?

लॉस एंजिल्स

यह खबर नहीं, झटका है। क्रिस हेम्‍सवर्थ ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में अपने THOR के किरदार से 15 साल बाद विदाई ले ली है। जी हां, वो अब पर्दे पर 'गॉड ऑफ थंडर' बनकर नहीं आएंगे। एक्‍टर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्‍ट लिखकर यह जानकारी दी है। एक ओर जहां, इसके बाद MCU के फैंस भी आंखें नम हो गई हैं, वहीं कयास लगने लगे हैं कि क्‍या 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' में थॉर की मौत हो जाएगी? क्‍या यह उसी तरह होगा, जैसे 'एवेंजर्स: एंडगेम' में आयरन मैन के किरदार को मार्वल स्‍टूडियो ने खत्‍म कर दिया था?

क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो फैंस को इमोशनल कर रहा है। एक्‍टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'थॉर का रोल निभाना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। पिछले 15 साल से मैंने गॉड ऑफ थंडर के रूप में म्योलनिर और फिर स्टॉर्मब्रेकर को संभाला है, लेकिन जो बात इसे असल में खास बनाती है… वह है इसे आप सभी के साथ साझा करना। आपका जुनून, आपकी जय-जयकार और इस किरदार के लिए आपका प्यार मेरे लिए सब कुछ है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में मेरी यात्रा को यादगार और कभी ना भूलने वाला जश्‍न बनाने के लिए धन्यवाद। अब आगे, डूम्सडे!'

हालांकि, क्रिस हेम्‍सवर्थ ने जो 'थैंक यू! द लेगेसी ऑफ थॉर' टाइटल से वीडियो शेयर किया है, वह असल में दो साल पहले 'थॉर: लव एंड थंडर' के प्रमोशन का हिस्‍सा था। पर एक्‍टर के इस पोस्‍ट ने फैंस के बीच इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। अटकलें शुरू हो गई हैं कि क्‍या थॉर की कहानी का आगे आ रही 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में अंत हो जाएगा।

'डूम्‍सडे' में कई सुपरहीरोज की हो जाएगी मौत!

ऑनलाइन चल रही अफवाहों और चर्चाओं से पता चलता है कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' MCU की एक ऐसी फिल्‍म होने वाली है, जिसमें कई फेवरेट किरदार खत्‍म हो सकते हैं। हालांकि, मार्वल स्‍टूडियो ने इन चर्चाओं पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

लोकी को बचाने में जाएगी थॉर की जान!

MCU के एक फैन ने सोशल मीडिया पर अनुमान लगाया, 'उन्होंने निश्चित तौर पर थॉर की मौत के सीन को फिल्माया है।' एक दूसरे फैन ने भविष्यवाणी की, 'डूम्सडे फिल्‍म थॉर की मृत्यु और डॉक्‍टर डूम की जीत के साथ समाप्त होगी… थॉर अपने भाई लोकी को बचाने की कोशिश में मारा जाएगा।'

'डूम्‍सडे' और 'सीक्रेट वॉर्स' की चल रही शूटिंग

मार्वल स्‍टूडियो की फिल्‍मों 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और फिर 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। रुसो ब्रदर्स यानी जो और एंथनी रुसो के डायरेक्‍शन में इन फिल्‍मों की शूटिंग अभी ब्रिटेन में चल रही है। इसे मार्वल मल्टीवर्स में बेहद खास फिल्‍म माना जा रहा है। इन फिल्‍मों से रॉबर्ट डाउनी जूनियर की एक बार से MCU में वापसी हो रही है। वह पहले जहां पर्दे पर आयरन मैन बनते थे, वहीं अब डॉक्‍टर डूम के रोल में विलेन बनकर आएंगे।

कहीं MCU की कहानी में ये पेच तो नहीं?

क्रिस हेम्सवर्थ और टॉम हिडलेस्टन की जोड़ी ने 'थॉर' और 'लोकी' के किरदारों को यादगार बनाने का काम किया है। 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर', वेब सीरीज 'लोकी' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' में दिखाई गई की घटनाओं के बाद, कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कहानी अब पूरी तरह से रॉबर्ट डाउनी जूनियर के खलनायक अवतार डॉक्टर डूम पर फोकस होने वाली है। संभव है कि डॉक्‍टर डूम कहानी में लोकी के पीछे पड़ा हो और उसके अस्‍त‍ित्‍व को बचाने के लिए थॉर बलिदान देने का फैसला करे। यह सब समय रेखा के फेर में होगा।

मजेदार बात ये है कि इस बीच 'थॉर 5' की चर्चा भी जोर पकड़ रही हैं। कहा जाता है कि 'फ्यूरियोसा' फेम डायरेक्‍टर जॉर्ज मिलर इस प्रोजेक्‍ट को शुरू करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्हें खुद क्रिस हेम्सवर्थ ने मार्वल स्टूडियो के प्रमुख केविन फीग से मिलवाया है। ऐसे में बहुत संभव है कि 'थॉर' की अगली और चौथी सोलो फिल्म को हरी झंडी मिल जाए।

More From Author

आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, पर्सनैलिटी राइट्स की याचिका दायर की

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस एक बार फिर से रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा, नोएडा में सतर्कता बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.