जून 2025 से, EPF मेंबर्स UPI और ATM से PF फंड निकाल सकेंगे, लंबी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी

नई दिल्ली

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने प्लेटफॉर्म को आधुनिक बनाने जा रहा है. EPFO ने अपने नए प्लेटफॉर्म ईपीएफओ 3.0 को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है. EPFO 3.0 नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, जो जून 2025 से एक्टिव हो सकता है. इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से PF सदस्यों को अपने भविष्य निधि खातों से पैसा निकालने की प्रक्रिया को बेहद आसान और तेज़ बनाया जाएगा.
अब PF निकासी होगी आसान

EPFO 3.0 के तहत अब कर्मचारी UPI और ATM की मदद से भी अपना PF पैसा निकाल सकेंगे. इससे पहले की लंबी प्रक्रिया जैसे फॉर्म भरना, अप्रूवल का इंतजार करना अब इतिहास बन जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकांश क्लेम अब ऑटोमैटिकली प्रोसेस होंगे, और केवल 3 दिनों में सेटलमेंट संभव होगा.
EPFO 3.0 में बड़े बदलवाव

    ATM और UPI से निकासी: PF खाते से पैसे निकालने के लिए अब ATM कार्ड जैसे विड्रॉल कार्ड जारी किए जाएंगे.
    ऑनलाइन बैलेंस चेक और फंड ट्रांसफर: सदस्य अपने PF बैलेंस की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं और फंड को अपनी पसंद के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं.
    डिजिटल KYC अपडेट: मोबाइल OTP वेरीफिकेशन के ज़रिए अकाउंट अपडेट करना आसान होगा.
    सुरक्षा पर विशेष ध्यान: सभी ट्रांजैक्शन और अपडेट्स के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय शामिल किए गए हैं.

कब लॉन्च होगी सुविधा

दरअसल, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने पहले ही बता चुके हैं कि EPFO 3.0 प्लेटफॉर्म मई और जून 2025 के बीच शुरू हो जाएगा। इस नए सिस्टम का मकसद है 9 करोड़ से ज्यादा ईपीएफ खाताधारकों को बेहतर और तेज सेवाएं देना। ऐसे में जून महीने में इसके लॉन्च होने की पूरी संभावना है।

जानें कितना निकाल सकेंगे पैसा

मौजूदा समय में सदस्यों को पीएफ फंड निकालने के लिए करीब 10 से 15 दिन का समय लगता है। वहीं, ATM और UPI सुविधा शुरू होने के बाद यह मिनटों का काम हो जाएगा। हालांकि, एटीएम और यूपीआई के जरिए केवल 1 लाख रुपये तक की ही निकासी की जा सकेगी। इससे कर्मचारियों को लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा और समय की भी बचत होगी। इसके अलावा, नए सिस्टम के तहत क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया को भी तेज करने की कोशिश की गई है। अब कई तरह के क्लेम ऑटोमैटिक रूप से सेटल हो जाएंगे, जिससे मैन्युअल प्रक्रिया पर निर्भरता कम होगी।

EPFO जारी करेगा विड्रॉल कार्ड

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ATM विड्रॉल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों को EPF विड्रॉल कार्ड जारी करेगा। इस कार्ड के जरिए वे डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड की तरह ही बैलेंस चेक, कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।

आसानी से कर सकेंगे अकाउंट डिटेल में सुधार

वहीं, ईपीएफओ 3.0 सिस्टम के तहत सदस्य अपने अकाउंट हुई गड़बड़ी को भी ऑनलाइन माध्यम से तुरंत सुधार सकेंगे। इसमें कर्मचारी का नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, स्थायी पता शामिल है। इसके लिए OTP वेरिफिकेशन की सुविधा होगी। जिससे पुराने फॉर्म को भरने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इसके अलावा, ईपीएफओ नए सिस्टम के तहत अपने शिकायत प्रणाली को भी सुधार रहा है। ऐसे में अब शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण हो सकेगा।

ATM से PF का पैसा निकालने का प्रोसेस

    कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के तहत पीएफ अकाउंट होल्‍डर्स को विड्रॉल कार्ड दिए जाएंगे, जो बैंक के ATM कार्ड जैसा ही होगा.
    यह कार्ड अकाउंट होल्‍डर्स के पीएफ अकाउंट से लिंक होगा.
    जितना भी अमाउंट निकालना है, उसके लिए ऑनलाइन क्‍लेम करना होगा. अब 90% दावे ऑटोमेटेड हैं, यानी 3 दिन के अंदर क्‍लेम सेटलमेंट पूरा हो जाएगा.  
    जिसके बाद इस कार्ड का इस्तेमाल करके सब्सक्राइबर्स ATM से सीधे अपने पीएफ अकाउंट से पैसा निकाल सकेंगे.
    PF खाते का कितना बैलेंस निकाल सकते हैं, यह आपके द्वारा बताए गए कारण पर निर्भर होगा. यह पर्सेंटेज कुल पीएफ बैलेंस का 50 से 90 फीसदी हो सकता है.

पीएफ निकालने के लिए क्‍या होगा जरूरी?
अगर आप पीएफ अकाउंट से पैसा निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ चीजें होनी ही चाहिए. आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव होना चाहिए. साथ ही UAN से लिंक किया गया मोबाइल नंबर भी एक्टिव होना चाहिए. यूएएन को केवाईसी डॉक्‍यूमेंट्स जैसे आधार, पैन, अकाउंट नंबर और IFSC कोड से लिंक होना चाहिए.

इसके साथ ही आपके पास कुछ दस्‍तावेज का भी होना अहम है. एड्रेस प्रूफ, पहचान पत्र (Id Proof), खाली और कैंसल किया हुआ चेक, जिसमें IFSC कोड और बैंक खाता संख्या हो और एटीएम/यूपीआई इंटीग्रेशन होना चाहिए.

PF निकालने के लिए जरूरी चीजें

    UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए.
    मोबाइल नंबर, आधार, पैन और बैंक अकाउंट—सभी UAN से लिंक होने चाहिए.
    पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, कैंसिल चेक (जिसमें IFSC और अकाउंट नंबर हो) और UPI/ATM इंटीग्रेशन जरूरी होगा.

 

More From Author

CG में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार प्रयासरत, आत्मसमर्पण करने पर आकर्षक प्रोत्साहन

सीएम मोहन यादव पदोन्नति के नए नियम लागू करने से पहले लेंगे कर्मचारियों की सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.