एमपी के 21 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, 50Km/घंटा रहेगी आंधी की रफ्तार

भोपाल

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते बारिश आंधी का दौर जारी है। शुक्रवार को भी मध्यप्रदेश के कई जिलों में दिन में तेज गर्मी के साथ दोपहर बाद तेज आंधी चली। बारिश भी हुई। मौसम विभाग की मानें, तो शनिवार को नौतपा के सातवें दिन भोपाल, जबलपुर सहित एमपी के जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। फिलहाल एक जून तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है।शुक्रवार को रायसेन में हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। शनिवार को बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी के पंडाल के आसपास सीवेज सिस्टम बनाया गया है।

पारा लुढ़का
शुक्रवार को दिन भर बादलों(MP Weather) की मौजूदगी रही। दोपहर बाद तेज हवा चलने व बारिश से दिन का अधिकतम तापमान हल्का गिरा। यह 38 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से तीन डिग्री कम था। आज भी तापमान बढ़ने के आसार नही हैं।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
शनिवार को जिन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, उनमें भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, मुरैना, भिंड, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को बारिश और आंधी की एक्टिविटी रहेगी। ऐसा ही मौसम 3 जून तक रहेगा।

कई प्रणालियां सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिम बंगाल एवं उससे लगे बांग्लादेश पर अवदाब का क्षेत्र और पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बने हुए हैं। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से होकर पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के क्षेत्र और अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, मानसून जून के दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है।

गुना-खजुराहो समेत कई जिलों में तेज बारिश मध्यप्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को भी मौसम बदला रहा। नौतपा के लगातार छठवें दिन प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर रहा। छतरपुर के खजुराहो में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर गया तो गुना, रीवा, अशोकनगर, रायसेन में भी शाम को बारिश हुई। रायसेन में तो तेज बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया। भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे।

इधर, कई जिलों में दिन का पारा लुढ़का रहा। ग्वालियर की सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रीवा में 40.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.5 डिग्री, सतना-सीधी में 40.4 डिग्री और खजुराहो में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 28.2 डिग्री पर आ गया। वहीं, शिवपुरी में 29 डिग्री और छिंदवाड़ा में 32 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 36.6 डिग्री, इंदौर में 34.3 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री और जबलपुर में 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान आंधी और बारिश का अलर्ट है। बारिश होने की स्थिति में कार्यक्रम स्थल में पांडाल के चारों ओर सीवेज सिस्टम बनाया गया है। ताकि, बारिश होने की स्थिति में पानी पांडाल में न आ सके।

भीषण गर्मी में आंधी-बारिश वाला मौसम इस साल गर्मी के सीजन में बारिश वाला मौसम है। मई में लगातार 30 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में बारिश हो रही है। हालांकि, 26 अप्रैल से ही मौसम बदल गया था और आंधी-बारिश हो रही थी। कुछ जिलों में तो ओले भी गिर चुके हैं। इससे पहले साल 2023 में मई में 20 दिन बारिश हुई, लेकिन पानी पूरे महीने ही गिरा था, लेकिन लगातार नहीं। मौसम विभाग ने 3 जून तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

More From Author

रायपुर : मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया संसदीय कार्य विभाग के नवीन वेबसाईट का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने रेशम, मधुमक्खी पालन, लाख उत्पादन जैसे उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.