बेडरूम का नजारा देखकर सदमे में आ गया दूल्हा, दुल्हन ने सुहागरात पर ब्वॉयफ्रेंड को बुलाया

सोनभद्र
लड़का हो या लड़की। शादी के बाद हर किसी को सुहागरात का इंतजार रहता है, लेकिन कुछ लोगों को सुहागरात नसीब ही नहीं होती। कभी दूल्हा खेला कर जाता है तो कभी दुल्हन ससुराल वालों की आंखों में धूल झोंक देती है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के सोनभद्र से सामने आया है। यहां एक युवक शादी करके दुल्हन को घर ले आया। दुल्हन के दिमाग में खतरनाक प्लानिंग चल रही थी। इस बात की जानकारी दूल्हे को नहीं थी। सुहागरात वाले दिन ही दुल्हन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को बुला लिया। दूल्हा जब अपनी दुल्हन के पास बेडरूम में पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर उसे सदमा लग गया। घर वालों को जब इसकी जानकारी लगी तो वह भी माथा पीटने लगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला बभनी थाना क्षेत्र का है। यहां 27 मई को एक युवती की शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। दूल्हा अपनी सुहागरात को लेकर उत्साहित था तो दुल्हन के दिमाग में कुछ और ही प्लानिंग चल रही थी। दुल्हन सुहागरात से पहले अपने प्रेमी को बुला लिया। इसकी भनक दूल्हे और उसके घर वालों को नहीं लगी। दूल्हा जब अपने बेडरूम में पहुंचा तो वह दंग रह गया। कमरे से दुल्हन गायब थी। उसने इधर-उधर खोजा लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुहागरात पर दुल्हन के गायब होने से आहत दूल्हे को सदमा लग गया। जानकारी करने पर पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। इस पर घर वाले भी माथा पीटने लगे। लड़के वालों ने इसकी जानकारी लड़की वालों को दी। दुल्हन को लेकर दोनों पक्षों से हंगामा शुरू हो गया।

प्रेमी ने वापस भेजी दुल्हन
लड़के और लड़की पक्ष के लोगों में हंगामे की खबर सुनकर प्रेमी ने दुल्हन को वापस भेज दिया। वह खुद दुल्हन को लेकर उसके मायके पहुंचा। लेकिन दुल्हन अपनी ससुराल जाने के बजाय वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। परिजनों के समझाने के बाद भी वह नहीं मानी। इसवके बाद पंचायत बैठी। इसमें तीन गांवों के प्रधान शामिल हुए। पंचायत ने प्रस्ताव रखा कि प्रेमी शादी में हुए करीब तीन लाख रुपये खर्च की भरपाई करे और लड़की को अपने साथ ले जाए। इस पर प्रेमी ने खर्च देने पर असमर्थता जताई। उसका कहना था कि वह इतनी बड़ी रकम नहीं दे पाएगा।

 

More From Author

जयवीर सिंह ने कहा- प्रदेश सरकार की स्पष्ट नीति है कि भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो

डीआईजी वाईएस राठौड़ ने कहा- शांति और युद्ध दोनों समय में बीएसएफ की भूमिका रहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.