1912 – क्विक डेस्क हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ : उच्च दाब उपभोक्ताओं के लिए त्वरित समाधान

भोपाल
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 10 किलोवाट या उससे अधिक स्वीकृत भार वाले उपभोक्ताओं (हाई वैल्यू कंज्यूमर) की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिये 1912 – क्विक डेस्क हेल्पलाइन की स्थापना की है। पिछले कुछ समय से उच्चदाब, औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति, बिलिंग और अन्य सेवाओं में विलंब की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

कंपनी ने 1912 पर केंद्रीकृत उपभोक्ता सेवा केंद्र 'निदान' के अंतर्गत सभी उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया है। किन्तु उच्चदाब उपभोक्ताओं को शीघ्र समाधान हेतु विशेष क्विक डेस्क हेल्पलाइन स्थापित की गई है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से उपभोक्ता नई विद्युत कनेक्शन, बिलिंग, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य सेवाओं से संबंधित शिकायतें पंजीकृत करवा सकते हैं।

हेल्पलाइन के तहत उपभोक्ता निम्नलिखित सुविधाएँ प्राप्त कर सकेंगे

नवीन कनेक्शन: 10 किलोवाट या उससे अधिक भार के लिए स्मार्ट बिजली ऐप पर आवेदन कर हेल्पलाइन पर क्रमांक देकर शीघ्र विद्युत कनेक्शन की सुविधा।

विद्युत आपूर्ति की समस्याएँ: जैसे 33/11 केवी फीडर बंद, डीटीआर खराबी, एलटी लाइन फॉल्ट इत्यादि में तुरंत शिकायत दर्ज कर त्वरित समाधान।

बिलिंग संबंधी समस्याएँ: बिल प्राप्त न होना, मीटर रीडिंग, गलत बिलिंग आदि में शीघ्र समाधान।

अन्य सेवाएँ: मीटर बदलना, नाम परिवर्तन, मोबाइल/ईमेल अपडेट, बिल भुगतान इत्यादि।

मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग (MPERC) विनियम 2009 के अनुसार इन सेवाओं को समयसीमा में पूरा करना अनिवार्य है। मैदानी स्तर पर कार्यपालन अभियंता / अधीक्षण अभियंता को शिकायतों के त्वरित निस्तारण का अधिकार सौंपा गया है। समस्त शिकायतों का समन्वय महाप्रबंधक (केन्द्रीय बिलिंग प्रकोष्ठ) करेंगे, जो मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य) को रिपोर्ट करेंगे।

विलंब की स्थिति में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

More From Author

शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी का टोंक दौरा मंडियों में कृषकों को फसलों का पेमेंट ई –नाम से किया जाए: राजन विशाल

आजम खां की पत्नी तजीन फातमा और बेटे का शस्त्र लाइसेंस निरस्त -रामपुर DM कोर्ट ने दिए आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.