कोटा की नंदिनी गुप्ता 21 की उम्र में 8 साल बाद भारत के लिए जीत कर लाएंगी मिस वर्ल्ड का ताज!

 कोटा

हर साल 100 से भी ज्यादा देशों की फीमेल कंटेंस्टेंट मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेती हैं. सबकी नजर सिर्फ मिस वर्ल्ड के ताज पर होती है. 31 मई को हैदराबाद में 72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले है. नंदिनी गुप्ता इस बड़े इवेंट में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं.

इन दिनों हर तरफ नंदिनी गुप्ता की चर्चा हो रही है. तमाम भारतीय ये चाह रहे हैं कि मिस वर्ल्ड का खिताब वही जीतें. वो अभी सिर्फ 21 साल की हैं. इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर वो देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. जब वो सिर्फ 19 साल की थीं, तो उस समय उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया था और फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था.
कहां की रहने वाली नंदिनी गुप्ता?

नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोट की रहने वाली हैं. उनके पिता का नाम सुमित गुप्ता है, जो बिजनेसमैन हैं और उनकी मां का नाम रेखा गुप्ता है, जो हाउस वाइफ हैं. नंदिनी ने कोटा के ही सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की. उसके बाद उन्होंने अपने राज्य के ही लाला लाजपत राज्य कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है.

नंदिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जब 10 साल की थीं, उस समय से ही उनका सपना मिस इंडिया बनने का था. साल 2023 में उन्होंने अपने इस सपने को सच कर दिखाया था. मिस इंडिया बनने से पहले उसी साल उन्होंने मिस राजस्थान का टाइटल भी जीता था.

प्रियंका चोपड़ा को मानती हैं आइडल

नंदिनी प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती थीं. प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था. अब सबकी नजर नंदिनी पर है कि वो अपनी आइडल की तरह मिस वर्ल्ड का खिताब जीत पाती हैं या नहीं. नंदिनी को डांस करना, फिल्में देखना और ट्रैवल करना काफी पसंद है. जब कभी भी उन्हें उनके बिजी शेड्यूल से समय मिलता है, तो वो ये सब चीजें करना पसंद करती हैं.

राजस्थान के कोटा में हुआ जन्म
नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान के कोटा में 13 सितंबर 2003 को सुमित गुप्ता और रेखा गुप्ता के घर हुआ है। कोटा के ही सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी करने वाली नंदिनी मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन कर रही हैं।

19 साल में जीता मिस इंडिया का खिताब
महज 21 साल की नंदिनी गुप्ता पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। वो भारत को उसका सातवां मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। नंदिनी इससे पहले साल 2023 में फेमिना मिस राजस्थान और इसी साल सिर्फ 19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का खिबात भी अपने नाम कर चुकी हैं।

10 साल की उम्र से बनना चाहती थीं मिस इंडिया
नंदिनी 10 साल की उम्र से ही मिस इंडिया बनना चाहती थीं। फेमिना मिस वर्ल्ड 2023 में जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह दुनिया को बदलना चाहेंगी या खुद को बदलना चाहेंगी। तो नंदिनी ने अपने जवाब में कहा था कि मुझे लगता है कि मैं खुद को बदलूंगी क्योंकि, जैसे सराहना घर से होती है और दान घर से शुरू होता है, बदलाव भी भीतर से आता है। इसलिए यदि आपके पास खुद को बदलने की शक्ति है, तो आप दुनिया को बदल सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर हैं 1.37K फॉलोअर्स

नंदिनी गुप्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी मॉडलिंग की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर नंदिनी के ऑफिशियल अकाउंट पर 1 लाख से ऊपर 1.37K फॉलोअर्स हैं।

अब तक छह बार भारत को मिला है मिस वर्ल्ड का ताज
नंदिनी गुप्ता से पहले भारत में छह बार मिस वर्ल्ड का खिताब आ चुका है। अब नंदिनी से उम्मीद है कि वो सातवीं बार भारत को मिस वर्ल्ड का ताज दिलवाएंगी। भारत की जिन छह सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड का ताज पहना है उनमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) के नाम शामिल हैं। अब आठ साल बाद नंदिनी गुप्ता से फिर से उम्मीदें बंधी हैं।

 

 

More From Author

‘हेरा फेरी 3’ में बाबूराव का रोल निभाएंगे पंकज त्रिपाठी ?

रतलाम रेल मंडल ने रिटायर हो रहे कर्मचारियों को लाखों का रिकवरी नोटिस दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.