मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो ट्रेन में यात्रा कर ली संचालन की जानकारी

इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव-उद्घाटित इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के गांधीनगर स्थित देवी अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन से झलकारी बाई मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की। वह अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन से वापस भी आये। उन्होंने यात्रा के दौरान मेट्रो रेल संचालन कक्ष का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो रेल संचालन से जुड़े अधिकारियों से तकनीकी और प्रबंधकीय पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। यात्रा के दौरान उन्होंने महिला यात्रियों से भी संवाद किया और इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के विषय में प्रतिक्रियाएं और अनुभव जाने।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, सुउषा ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के दौरान इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम चरण का वर्चुअल शुभारंभ किया। मेट्रो परियोजना के प्रथम चरण में लगभग 1520 करोड़ रूपये की लागत से निर्माण कार्य हुआ है। यह यलो लाइन मेट्रो परियोजना 6 किलोमीटर के रूट पर संचालित होगी। मेट्रो में 900 से अधिक यात्रियों की क्षमता है तथा इसमें सभी आधुनिक, सुगम एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, एआई आधारित ट्रैकिंग सिस्टम और क्यूआर कोड आधारित टिकट प्रणाली जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी स्थापित की गई हैं।

 

More From Author

शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण के क्षेत्र में करें उल्लेखनीय कार्य: राज्यपाल रमेन डेका

ग्राम राखी में स्वच्छता दीदी कर रही हैं पुनर्चक्रण योग्य कचरे का व्यवसायिक उपयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.