जोकोविच-ज्वेरेव और गॉफ-कीज चौथे दौर में पहुंचे, सिनर ने ग्रैंड स्लैम में लगातार 17वां मैच जीता

पेरिस
 दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर के मुकाबले में क्वालीफायर फिलिप मिसोलिच को 6-3, 6-4, 6-2 से हराने में कोई परेशानी नहीं हुई।रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच लगातार 16वीं बार फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचे हैं।

यह मुकाबला  कोर्ट फिलिप-चैटियर में खेला जा रहा था जो पेरिस सेंट जर्मेन के घरेलू स्टेडियम स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर है। पीएसजी के स्टेडियम से लगातार पटाखों की आवाजें आ रही थीं।

फ्रांस के इस क्लब ने जर्मनी के म्यूनिख में इटली के इंटर मिलान को 5-0 से हराकर यूरोपीय क्लबों की शीर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी पहली चैंपियनशिप जीती।जोकोविच इस फुटबॉल मैच को टेलीविजन पर देखने के लिए अपना मुकाबला इस समय नहीं खेलना चाहते थे।

 शीर्ष वरीयता प्राप्त यानिक सिनर ने फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में शनिवार को अपना दबदबा कायम करते हुए चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-1, 6-2 से शिकस्त दी। इटली के सिनर ने 23 साल के लेहेका को एक घंटे 34 मिनट में हराकर इस सत्र की सबसे तेज जीत दर्ज की। यह ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में उनकी लगातार 17वीं जीत रही। इसके अलावा सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव भी पुरुषों में चौथे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे। वहीं, महिला एकल में कोको गॉफ, मेडिसन कीज और आंद्रीवा भी अगले दौर में जगह बनाने में कामयाब रहीं। पाउला बडोसा को हालांकि, उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

सिनर ने विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी पर जीत दर्ज करने के बाद कहा, 'हम सुधार करने की कोशिश करते हैं लेकिन इस परिणाम के बाद मुझे नहीं लगता कि ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनमें मैं सुधार कर सकता हूं।' पुरुष एकल में अन्य नतीजों में छठी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने मिसोलिच को लगातार सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से हरा दिया। कैमरन नॉरी ने जैकब फर्नले को 6-3, 7-6, 6-2 से हरा दिया। बुबलिक ने रोचा को 7-5, 6-1, 6-2 से हरा दिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त जेक ड्रेपर ने फोनसेस्का को 6-2, 6-4, 6-2 से और तीसरी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने कोबोली को 6-2, 7-6, 6-1 से हरा दिया। रुबलेव को वॉकओवर मिला क्योंकि फिल्स फिट नहीं थे।

सिनर की किसी ग्रैंड स्लैम में लगातार 17वीं जीत सिनर ने तीसरे दौर में चेक खिलाड़ी जिरी लेहेका को 1 घंटे 45 मिनट में 6-0, 6-1, 6-2 से हराया। सिनर की यह किसी भी ग्रैंड स्लैम में लगातार 17वीं जीत है।

यह टूर्नामेंट सिनर के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनकी तीन महीने की डोपिंग प्रतिबंध के बाद दूसरी प्रतियोगिता है। इससे पहले, उन्होंने इटालियन ओपन के फाइनल में पहुंचकर वापसी की थी।

ज्वेरेव लगातार 8वीं बार अंतिम-16 में जर्मनी के टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने इटली के फ्लावियो कोबोली को सीधे सेटों में 6-2, 7-6, 6-1 से हराया। यह लगातार आठवां साल है जब ज्वेरेव फ्रेंच ओपन के अंतिम-16 में पहुंचे हैं । अब ज्वेरेव का सामना चौथे दौर में डच खिलाड़ी टैलोन ग्रीक्सपूर से होगा। पिछले साल के फाइनलिस्ट ज्वेरेव का लक्ष्य इस बार अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना है।

अब अल्काराज का सामना शेल्टन से होगा डिफेंडिंग चैंपियन मेंस सिंगल्स चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने शुक्रवार को तीसरे राउंड में बोस्निया के दामिर दजुमहुर को 6-1, 6-3, 4-6, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 3 घंटे 14 मिनट तक चला। इसमें अल्काराज ने शुरुआती दो सेट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन तीसरे सेट में दजुमहुर की वापसी ने मैच को रोमांचक बना दिया। अल्काराज ने चौथे सेट में आत्मविश्वास दिखाते हुए जीत हासिल की। अब अल्काराज का सामना चौथे दौर में अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा, जो वर्तमान में वर्ल्ड रैंकिंग में 13वें स्थान पर हैं।

वहीं, महिलाओं में दूसरी वरीयता प्राप्त गॉफ ने बूजकोवा को 6-1, 7-6 से हरा दिया। सातवीं वरीयता प्राप्त मेडिसन कीज ने सोफिया केनिन 4-6, 6-3, 7-5 से हरा दिया। बपतिस्ते ने बूजस को 7-6, 6-1 से हरा दिया। वहीं, एलेक्जेंड्रोवा ने कुदरमेतोवा को 6-2, 6-2 से हरा दिया। बोयसन ने जेकमोट को 6-3, 0-6, 7-5 से हरा दिया। वहीं, तीसरी वरीयता प्राप्त पेगुला को वोंद्रोसोवा को 6-3, 4-6, 6-2 से हरा दिया। छठी वरीयता प्राप्त आंद्रीवा ने पुतिनसेवा को 6-3, 6-1 से हराया। वहीं, 10वीं वरीयता प्राप्त बडोसा को 17वीं वरयीता प्राप्त कसातकिना ने 6-1, 7-5 से हरा दिया।

बालाजी और रेयेस-वारेला फ्रेंच ओपन से बाहर
भारत के एन श्रीराम बालाजी और मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल रेयेस-वारेला का फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम में सफर शनिवार को यहां इटली के चौथी वरीयता प्राप्त सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावस्सोरी की जोड़ी से दूसरे दौर में मिली हार के साथ समाप्त हो गया। बालाजी और रेयेस-वारेला एक घंटे 24 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में 3-6, 4-6 से पराजित हो गए। बालाजी का ग्रैंडस्लैम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल इस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचना है। भारत के अन्य दावेदार प्रतियोगिता में बने हुए हैं जिसमें युकी भांबरी और रोहन बोपन्ना अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

 

More From Author

नींद न आने की 5 अजीबोगरीब परेशानियां

PSG के पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने पर फैंस ने मचाया उत्पात, कोच लुइस एनरिक ने जीत बेटी को समर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.