Tata Altroz पर इस दौरान ग्राहकों को अधिकतम 1 लाख 35 हजार रुपये तक की मिल रही छूट, साथ में 5-स्टार सेफ्टी भी

नई दिल्ली 
अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर हैचबैक अल्ट्रोज के MY 2024 पर जून महीने के दौरान बंपर छूट ऑफर कर रही है। बता दें कि टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) पर इस दौरान ग्राहकों को अधिकतम 1 लाख 35 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि हाल में ही कंपनी ने टाटा अल्ट्रोज के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इस हैचबैक के फीचर्स पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

धांसू हैं कार के फीचर्स
कार के केबिन की बात करें तो अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को क्लीनर डैशबोर्ड डिजाइन के साथ रिफ्रेश किया गया है। कार के केबिन में 10.25-इंच ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटो एसी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं। इसके अलावा, कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। बता दें कि कंपनी ने अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को 6.89 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है जो टॉप मॉडल में 11.49 लाख रुपये तक जाती है।

दमदार है कार का इंजन
टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल की तरह ही पावरट्रेन का ऑप्शन दिया गया है। कार में ग्राहकों को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर डीजल इंजन और सीएनजी पावरट्रेन का ऑप्शन दिया गया है। टाटा अल्ट्रोज भारत की एकमात्र हैचबैक है जिसे 5-स्टार क्रैश सेफ्टी रेटिंग मिली है। डील को और बेहतर बनाने के लिए टाटा ने अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के साथ 6 एयरबैग भी स्टैंडर्ड तौर पर दिया है।

More From Author

मेरठ में एक के बाद एक पांच विस्फोट के कारण पूरा इलाका दहल गया और मकान की छत उड़ गई, फैली सनसनी

शेख हसीना की बांग्लादेश से गाजियाबाद तक की यात्रा पर बांग्लादेश की मीडिया में छपा, वह मिलिट्री के प्लेन से हुई थीं रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.