सीडीएस अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिर से टिप्पणी की, कहा- नतीजा मायने रखता है

नई दिल्ली
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिर से टिप्पणी की है। भारत के फाइटर जेट्स गिराने के पाकिस्तान के दावों पर उन्होंने मंगलवार को कहा कि ऐसे युद्धों में यह मायने नहीं रखता कि नुकसान क्या हुआ। इसमें अहम यह होता है कि नतीजा क्या आया। हमें नतीजे पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित एक सेमिनार में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने जो ऑपरेशन किया, उसके तहत अंदर घुसकर आतंकियों को मारा गया। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान में बहुत अंदर तक जाकर आतंकियों को टारगेट किया।

उन्होंने फ्यूचर वॉर ऐंड वारफेयर विषय पर सेमिनार को संबोधित करते हुए अहम टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला बेहद क्रूर था। आज की आधुनिक दुनिया में इस तरह की चीज को एकदम स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसके कारण ही नफरत फैली और फिर जंग के हालात बने। उन्होंने कहा, ‘पहलगाम में जो हुआ, वह बहुत क्रूर था। उन लोगों को धर्म के नाम पर परिवारों के सामने ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। इससे बहुत गुस्सा है। देश के लोगों को आतंकी हमलों की पुरानी दर्दनाक कहानियां ताजा हो गईं। अब तक देश में आतंकी हमलों के चलते 20 हजार लोग जान गंवा चुके हैं।’

बता दें कि इंटरव्यू में सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि था कि ऑपरेशन सिंदूर में हमने अंदर घुसकर हमले किए हैं। भारत के फाइटर जेट्स गिराने के सवाल पर उनका कहना था कि मुख्य बात यह है कि ऐसी नौबत क्यों आई। हमसे क्या गलती हुई और हमने उससे क्या सीखा। हमने उसका क्या जवाब दिया। वहीं 7 फाइटर जेट गिराने के पाकिस्तान के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। सीडीएस अनिल चौहान का कहना है कि भारत ने पाकिस्तान में अंदर तक घुसकर अटैक किया और आगे भी पहलगाम जैसी कोई हरकत हुई तो भारत जवाब देगा।

 

More From Author

शर्मिष्ठा पनोली से बोला हाईकोर्ट- देश के एक वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है

सोने की कीमत बढ़कर करीब 97,000 रुपए हुई, चांदी एक लाख रुपए के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.