जशपुर में चर्च के सामने करेंगे कथा’… छत्तीसगढ़ में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का एलान

 जशपुर
प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कहा कि भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर और जशपुर क्षेत्रों में है। आगामी समय में वे जशपुर में कथा करेंगे, जहां एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च स्थित है। उनका यह भी कहना था कि चर्च के ठीक सामने वे कथा आयोजित करेंगे। शास्त्री ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे और सनातन धर्म का शंखनाद करेंगे। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक भी पदयात्रा का आयोजन करेंगे।

प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। हमने इसके लिए स्पष्ट योजना बना ली है। संतों का कमंडल बागेश्वर धाम सरकार से निकलेगा। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के ननिहाल में आकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आगामी योजनाओं की भी जानकारी दी कि वे छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे और 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक भी पदयात्रा का आयोजन करेंगे।

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने छत्तीसगढ़ के एंटी नक्सल ऑपरेशन पर साय सरकार की पहल का स्वागत किया। नक्सलियों के खिलाफ बस्तर क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान पर केंद्र और राज्य सरकार के प्रयास की सराहना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का इस पर साधुवाद करते हुए कहा कि नक्सलियों से आग्रह है कि वे भारत को भारत रहने दें। मूलधारा में आएं और देश की परंपराओं के साथ चलें ताकि विदेशी ताकतों से मिलकर लड़ाई की जा सके और भारत को अखंड बनाया जा सके।

बता दें कि देश के ख्यातिप्राप्त सनातन संत और बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे थे। वे उस्लापुर स्थित मिनोचा कॉलोनी में आयोजित एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन से शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धीरेन्द्र शास्त्री के दर्शन को उमड़ी भीड़ को सम्हालने में पुलिस को खासी दिक्कत हुई।

बस्तर में करेंगे यज्ञ

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि बस्तर में जारी मतांतरण के विरुद्ध हम सभी को आगे आना होगा। उन्होंने स्वयं पहल करते हुए घोषणा भी की कि आने वाले दिनों में वे बस्तर में यज्ञ आयोजित करेंगे। हालांकि योजना को लेकर अधिक जानकारी तो उन्होंने नहीं दी।

मतांतरण छत्तीसगढ़ की बड़ी समस्या: धीरेंद्र शास्त्री

पं. धीरेंद्र शास्त्री से छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे मतांतरण के मामलों को लेकर प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि मतांतरण छत्तीसगढ़ की एक बड़ी समस्या है। विशेषकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में मतांतरण के हालात को लेकर उन्होंने चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि इस समय पूरा बस्तर संभाग मतांतरण को लेकर संवेदनशील क्षेत्र बना हुआ है। यह चिंतनीय है। आदिवासी बाहुल्य इलाकों में ही मतांतरण के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं। जशपुर जिला भी उनमें से एक है।

पं. शास्त्री ने यहां के कुनकुरी में स्थित रोजरी महारानी महागिरजाघर नाम से एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च को लेकर एलान किया कि वे इसके सामने ही कथा आयोजित करने वाले हैं।

लगवाई सामूहिक अर्जी, दर्शन पाने उमड़ी भीड़

बागेश्वर धाम सरकार ने उपस्थित लोगों की सामूहिक अर्जी लगाई और हम सब हिंदू भाई-भाई, हिंदू राष्ट्र के जयकारे लगवाए। वहीं बागेश्वर बाबा की एक झलक पाने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोगों की आस्था इतनी कि बागेश्वर महाराज मंच तक नहीं पहुंच सके और उन्हें खुली जीप में ही खड़े होकर अपना उद्बोधन देना पड़ा।

छत्तीसगढ़ में करेंगे पदयात्रा

उन्होंने बताया कहा कि सात नवंबर से हम दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ में भी पदयात्रा की जाएगी। पं. शास्त्री ने बस्तर में माओवादियों के खिलाफ जारी संघर्ष को लेकर संतुष्टि जताई। साथ ही माओवादियों से बस्तर को मुक्त करने की बात पर उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री साय को हम साधुवाद देते हैं।

More From Author

एमपी के लिए जून महीना बड़ा राजनीतिक बदलाव का संकेत, बीजेपी के पुराने ‘शेरों’ की दहाड़ फिर सुनाई देगी?

नक्सलियों पर बढ़ते दबाव के कारण, उन्हें यह सामान छोड़कर भागना पड़ा, बोटी छोड़ रोटी को भी तरस रहे नक्सली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.