सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी की बयानबाजी को अपरिक्वता की निशानी कहा

भोपाल

3 जून को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। स्थिति ये कि उनके बयान देशभर में चर्चा के विषय बन गए, इस बीच सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी की बयानबाजी को अपरिक्वता की निशानी कहा तो, एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी किया करारा प्रहार।

बता दें कि राहुल गांधी 3 जून को एमपी कांग्रेस का नया अभियान सृजन संगठन लॉन्च करने भोपाल आए थे। यहां उन्होंने तीन बैठकें लीं और देशभर से यहां पहुंचे पर्यवेक्षकों को उनकी जिम्मेदारी दी। बता दें कि अब यही पर्यवेक्षक एमपी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का चयन करेंगे। कांग्रेस के इस अभियान को शुरू करने वाला मध्यप्रदेश दूसरा राज्य है, इससे पहले कांग्रेस का ये फॉर्मूला गुजरात में लागू किया गया।
जानें क्या बोले सीएम मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पीएम मोदी को लेकर दिए बयान की निंदा की है। सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद गरिमामय पद है, उनके प्रधानमंत्री को लेकर दिए इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं थी। यही नहीं सीएम मोहन यादव ने राहुल पर तंज भी किया, उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से पता चलता है कि वे अभी परिपक्व नहीं हैं…वे कब मैच्योर होंगे, इसीलिए वे पप्पू कहलाते हैं। …आखिर वह परिपक्व कब होंगे?
यहां पढ़ें राहुल गांधी का पूरा बयान

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला, उन्होंने कहा कि, ‘ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत surrender हो गए – इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का character है, ये हमेशा झुकते हैं।

भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां Superpowers से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं।’

सीएम ने कहा- इस तहर वे अपनी ही इज्जत खराब करते हैं

सीएम ने आगे कहा कि, नेता प्रतिपक्ष मर्यादा छोड़ कर जिस भाव से बोलते हैं वह न केवल उनकी इज्जत खराब करते हैं, बल्कि देश के संस्कार के विरुद्ध भी बात करते हैं।
उन्हें माफी मांगना चाहिए

सीएम मोहन यादव ने कहा कि, राहुल गांधी पहले बुद्धि का सृजन कर लें…
प्रधानमंत्री जी के बारे में बोले गए राहुल गांधी के वक्तव्य के लिए उनको तुरंत माफी मांगना चाहिए।

तीन टाइप के घोड़े’ बयान पर घिरे राहुल गांधी

तीन टाइप के घोड़े होते हैं, राहुल गांधी का ये बयान एमपी में गूंजा तो इसकी गूंज पूरे देशभर में सुनाई दी। हर कोई जानने को उत्सुक नजर आया कि आखिर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राहुल ने घोड़ों की चर्चा क्योंकि… आखिर राहुल ने ऐसा क्या बोला कि एमपी समेत देशभर में सियासत गरमा गई…

छत्तीसगढ़ बीजेपी के कांग्रेस पर हमले के बाद अब मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी पर करारा तंज किया है। उन्होंने राहुल गांधी के घोड़ों वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, आखिर गधों की महफिल में घोड़ों की चर्चा कहां से आ गई। यही नहीं वीडी शर्मा ने राहुल पर निशाना साधते हुए सवाल भी पूछा कि मैं जानना चाहता हूं राहुल ने किसके लिए ये बात कही। आप भी जाने आखिर राहुल ने क्यों दिया तीन टाइप के घोड़ों का उदाहरण और क्यों हो रही चर्चा….

वीडी शर्मा का कांग्रेस पर जमकर हमला

इस पर मध्य प्रदेशक भाजपा अध्यक्ष और पार्टी सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि संगठन सृजन की बैठक में उन्होंने जिस प्रकार के वक्तव्य दिए हैं, गधों की महफिल में घोड़ों की चर्चा कहां से आ गई। राहुल गांधी को बताना चाहिए और मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने किसके लिए ये बात कही है।

वीडी शर्मा ने कहा कि, एक तरफ तो उनके नेता दिग्विजय सिंह कहते थे कि मैं वोट मांगने जाता हूं तो जनता वोट देती नहीं है उल्टा वोट काट देती है। तो दूसरी तरफ उनके वर्तमान अध्यक्ष जीतू पटवारी जी कहते हैं कि संगठन जाए तेल लेने, वहीं कमलनाथ कुछ और कहते हैं।

वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, राहुल गांधीजी बताएं कि ये वक्तव्य जो आपने दिया है, वो किसके लिए दिया है। जरा वे यह भी बताएं कि कांग्रेस में कौन रेस का घोड़ा है, और कौन बारात का घोड़ा है, यह बात मध्य प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

More From Author

मेघालय गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ, पति राजा की PM रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुसाला, पत्नी सोनम अभी भी लापता

अब मात्र ₹10,770 में आप माता वैष्णो देवी के पवित्र स्थान की यात्रा कर सकते हैं, जाने टूर पैकेज की खाशियत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.