बाइक से दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने जा रहे बीटेक के छात्र की सड़क हादसे में मौत, ममेरा भाई घायल

रामपुर
बाइक से दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने जा रहे बीटेक के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका ममेरा भाई घायल हो गया। दोनों मथुरा के रहने वाले थे। हादसे में जान गंवाने वाला पीयूष बनारस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बरेली हाईवे पर बुधवार सुबह सात बजे हादसा हुआ।

मथुरा में मयूर विहार निवासी प्यारेलाल का 23 वर्षीय पुत्र पीयूष और उसके पांच दोस्त तीन बाइकों से नैनीताल जा रहे थे। पीयूष के साथ बाइक पर ममेरा भाई इंद्रजीत भी था। जब ये रामपुर में पनवड़िया पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान पीयूष की मौत हो गई। पनवड़िया चौकी प्रभारी आरके वशिष्ठ ने बताया कि स्वजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत
सिविल लाइंस क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। पंजाब नगर गांव निवासी 35 वर्षीय सोहन लाल ई-रिक्शा चलाते थे। मंगलवार शाम वह टाल से रिक्शा में लोहे का गर्डर लेकर पसियापुरा जा रहे थे। रास्ते में रिक्शा का पहिया गड्ढे में गिर गया। इससे रिक्शा पलट गया और गर्डर उनके सिर पर लगने से वह घायल हो गए। स्वजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया।

More From Author

जनकपुर में फर्जी डिग्री इंस्टिट्यूट की शिकायत होने पर संस्था को किया गया सील

भारत दौरे पर आए परिवार संग अयोध्या पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क, श्रीराम के नारों से गूंजा एयरपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.