विश्व पर्यावरण दिवस पर मेपकास्ट द्वारा सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से कराए जाएंगे विशेष कार्यक्रम

भोपाल
मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट), भोपाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। परिषद के नेतृत्व में प्रदेश की 35 से अधिक सहयोगी संस्थाएं इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।

परिषद परिसर, विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्टेम एजुकेशन” के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण आधारित हैंड्स ऑन टेक्निकल शो आयोजित किया जाएगा। साथ ही "आओ करके देखें" गतिविधि के अंतर्गत इको फ्रेंडली माटी शिल्प उत्पाद निर्माण पर कार्यशाला भी होगी।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण चेतना का प्रसार करना एवं नवाचार आधारित वैज्ञानिक समाधानों के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें STEM शो, ग्लोबल वार्मिंग पर इंटरैक्टिव वर्कशॉप, पर्यावरणीय नवाचारों पर विशेषज्ञ व्याख्यान, हैंड्स-ऑन गतिविधियाँ एवं पर्यावरण अनुकूल पॉटरी उत्पाद निर्माण पर प्रशिक्षण शामिल हैं। पॉटरी निर्माण सत्र आम नागरिकों के लिए भी खुला रहेगा।

कार्यक्रम 5 जून को प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा। इच्छुक विद्यार्थी एवं नागरिक https://tinyurl.com/CCLWED2025 लिंक या QR कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

 

More From Author

सिमर कौर ने ‘लाल परी’ को लेकर खोले राज, बताया- दो अलग सुरों में गाया गाना

नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के जानकार समझाएंगे पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.