25 साल से 55 पुलिस निरीक्षकों अटकी पदोन्नति प्रकिया शुरू

रायपुर

प्रदेश में विगत 25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक अब उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनेंगे। पुलिस विभाग के अंतर्गत कार्यरत निरीक्षक संवर्ग के वर्ष 1999 और 2000 बैच के निरीक्षकों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में मात्र 17 रिक्त पदों के कारण यह प्रक्रिया अटकी हुई थी।

इसके साथ ही रक्षित निरीक्षक संवर्ग से एक अधिकारी, विशेष शाखा (एसबी) से एक निरीक्षक, आर्म्स शाखा से एक निरीक्षक तथा कंपनी कमांडर पद पर कार्यरत सात अधिकारियों को सहायक सेनानी पद पर पदोन्नत किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से विगत दिनों अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर पदोन्नति की समस्या से अवगत कराया था।

इस पर उन्होंने शीघ्र पदोन्नति का आश्वासन दिया था। उनके निर्देश पर डीएसपी के पदों में वृद्धि का निर्णय लेकर प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा गया था। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलते ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जो अब पूर्णता की ओर है।

इस पदोन्नति को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह निर्णय केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि अधिकारियों के समर्पण, अनुशासन और वर्षों की सेवा के सम्मान का प्रतीक है। सभी विभागों में समय पर पदोन्नति और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

More From Author

जनगणना 1 मार्च, 2027 से होगी शुरू, हर घर पहुंचकर जनगणना में जुटे कर्मचारी सभी की जाति भी पूछेंगे

नाम, नंबर, मोबाइल आधार कार्ड में कब- कब हुआ अपडेट, ऐसे करें पता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.