क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन की लव स्टोरी का ‘द एंड’, टूटा 8 साल का रिश्ता

लॉस एंजिल्स

क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन की लव स्टोरी का 'द एंड' हो गया है। खबर आ रही है कि इनका 8 साल का रिश्ता टूट गया है। दावा किया गया है कि अब वे साथ नहीं हैं। दोनों इसी साल जनवरी में साथ में आए थे। उन्होंने महाकुंभ में संगम में डुबकी भी लगाई थी।

8 साल बाद डकोटा और क्रिस का टूटा रिश्ता!
करीब आठ साल साथ रहने के बाद 'कोल्डप्ले' के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन और हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन ने कथित तौर पर रिश्ता खत्म कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और इस बार ये फाइनल ही लग रहा है। हालांकि, अभी तक दोनों स्टार्स या उनकी टीम की तरफ से इसपर रिएक्शन नहीं आया है।

सूत्रों ने PEOPLE को पुष्टि की है कि डकोटा जॉनसन और क्रिस मार्टिन अब साथ नहीं हैं, दोनों अलग हो चुके हैं। वे करीब 8 साल से रिलेशनशिप में थे। मालूम हो कि दोनों जनवरी 2025 में कोल्डप्ले के दौरे के दौरान मुंबई में एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिखे थे। इसी जर्नी के दौरान दोनों महाकुंभ में भी शामिल हुए थे।

इस वजह से हुआ ब्रेकअप?
35 साल की डकोटा और 48 साल के क्रिस के ब्रेकअप की वजह सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स कह रही हैं कि इनके बीच उम्र के अंतर के कारण अनबन होती थी। डकोटा बच्चा चाहती थीं, लेकिन क्रिस जिंदगी के इस हिस्से को जी चुके हैं, उनके दो बच्चे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि उनके इनकार के कारण डकोटा ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया होगा।

2017 से डेट कर रहे हैं दोनों
डकोटा और क्रिस साल 2017 में एक-दूसरे से जुड़े थे। उन्होंने अपने रिश्ते को काफी हद तक निजी रखा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ब्रेकअप की खबर के आने से दो हफ्ते पहले ही उन्होंने मालिबू में साथ देखा गया था। और वे एकसाथ काफी खुश भी थे। किसी तरह की समस्या नहीं दिख रही थी।

शादी करने की नहीं थी जल्दी, सगाई की चर्चा
इस साल की शुरुआत में एक अंदरूनी सूत्र ने PEOPLE को बताया कि डकोटा और क्रिस कई साल से इंगेज्ड हैं, लेकिन उन्हें शादी करने की कोई जल्दी नहीं थी। सगाई की अटकलें सबसे पहले 2020 में सामने आई थीं।

पिछले साल भी रिश्ते में हुई थी अनबन, लिया था ब्रेक
अगस्त 2024 इनके ब्रेकअप की अफवाह उड़ी थी। तब डकोटा की टीम ने दावों का खंडन किया था। उन्होंने पुष्टि की थी कि वे खुशी से साथ-साथ हैं। उस समय एक सूत्र ने कहा, 'बिल्कुल, अतीत में उनके कुछ कुछ समस्याएं थीं और उन्होंने ब्रेक भी लिया था, लेकिन अब सब ठीक है। वे जितना हो सके, सबकुछ बैलेंस कर रहे हैं।' डकोटा ने क्रिस के बच्चों एप्पल और मूसा के साथ भी अच्छा बॉन्ड बनाए रखा। क्रिस के ये दोनों बच्चे उनकी पिछली शादी से है। उन्होंने ग्विनिथ पाल्ट्रो से शादी की थी।

More From Author

मध्यप्रदेश के 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट! सनसनाती चलेंगी हवाएं, मानसून को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

किस हाल में राजा की सोनम, क्या बांग्लादेश ले गए बदमाश? ये सवाल भी अनसुलझे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.