लखीमपुर खीरी के अमीन और उनकी पत्नी राम लला के दर्शन को पहुंचे थे, बुर्का पहनी महिला को देखकर हुआ आश्चर्य

अयोध्या
अयोध्या के राम मंदिर में 5 जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंचे थे। लेकिन भक्तों की भीड़ के बीच एक जोड़ा ऐसा था जिस पर हर किसी की नजर टिक गई। लखीमपुर खीरी के अमीन और उनकी पत्नी राम लला के दर्शन को पहुंचे थे। दोनों पूरी तरह राम लला की भक्ति में लीन नजर आए। अमीन ने जहां यह कहा कि श्री राम जैसा जगत में कोई नहीं है, वहीं उनकी पत्नी ने ‘भीलनी परम तपस्विनी शबरी जाको नाम, गुरू मतंक कहकर गए, तोही मिलेंगे राम…’, भजन गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

दोनों ने प्रशासन से राम मंदिर में राम लला के दर्शन की इजाजत मांगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इसकी इजाजत मिल गई। गंगा दशहरा के मौके पर दोनों ने राम लला के दर्शन किए। भक्तों की कतार में बुर्का पहनी महिला को देखकर कई लोगों को आश्चर्य हुआ लेकिन इस बारे में अमीन ने जो कुछ कहा उसने सबका दिल जीत लिया। एक निजी चैनल से बातचीत में अमीन ने कहा कि जो राम को नहीं जानता है उससे बड़ा मूर्ख कोई नहीं है। श्री राम जैसा नहीं जगत में कोई। राम नाम भजे हर कोई। राम का नाम बड़ा सुखदाई। अन्य कोई न पार लगाए। राम के आगे शीश झुकाए। राम मुझे जीना सिखलाए। राम जैसा कोई आम इंसान नहीं बन सकता।

अमीन ने कहा कि राम फरिश्ता हैं। वह मुझे बहुत अच्छे लगते हैं। अच्छा हुआ कि आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आ गया। अमीन ने बताया कि वह अन्य मंदिरों में भी दर्शन करते रहते हैं। गोला गोकर्णनाथ में भी तीन बार कांवड़ लेकर जा चुके हैं। अमीन ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा नेता बताया। उन्होंने सीएम को जन्मदिन की बधाई भी दी। अमीन और उनकी पत्नी मीडिया चैनल्स से बात कर ही रहे थे कि चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने वीआईपी विजिट का हवाला देते हुए उन्हें दर्शन के लिए जाने को कहा। इसके बाद वे दर्शन के लिए चले गए। सुरक्षा के लिहाज से कुछ पुलिसकर्मी भी उनके साथ गए।

दर्शन की मिली इजाजत
राम मंदिर आए मुस्लिम पति-पत्नी को दर्शन की इजाजत मिल गई। महिला सुरक्षा कर्मियों ने बुर्कानशीं महिला की जांच की। उनके पति की भी जांच की गई। इसके बाद उन्हें राम मंदिर की ओर भेजा गया।

 

More From Author

अभिनेता डीनो मोरिया के घर पर ED का छापा, मीठी नदी स्कैम में फंसे हैं एक्टर, हाल ही में EOW ने की थी पूछताछ

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के घर फिर जश्न का माहौल, छोटे बेटे अखिल ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.