दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2025 अच्छा नहीं गुजरा, अगले IPL से पहले इन 2 खिलाड़ियों को रिलीज कर देना चाहिए

नई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2025 अच्छा नहीं गुजरा। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 6 में से पांच मैच जीते थे, लेकिन टीम फिर भी प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई। ऐसे में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि दिल्ली कैपिटल्स को आने वाले सीजन से पहले किस-किस खिलाड़ी को रिलीज कर देना चाहिए। आकाश चोपड़ा ने ये भी कहा है कि फाफ डुप्लेसिस के फ्यूचर को लेकर भी दिल्ली कैपिटल्स को चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीसी के उपकप्तान नहीं बने रह सकते, भले ही उन्हें रिटेन किया जाए।

दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैचों में 15 पॉइंट्स हासिल किए थे और टीम पांचवें स्थान पर थी। अक्षर पटेल ने ज्यादातर मैचों में कप्तानी की, लेकिन आखिरी दो मैचों में फाफ डुप्लेसिस कप्तान थे, क्योंकि अक्षर पटेल फिट नहीं थे। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि डीसी को जैक फ्रेजर मैकगर्क को रिलीज कर देना चाहिए और डुप्लेसिस को रिटेन करने के बारे में सोचना चाहिए।

आकाश चोपड़ा ने कहा, "अगर मैं इस दृष्टिकोण से सोचूं कि अगले साल क्या किया जाना चाहिए, तो मैं कहूंगा कि जेक फ्रेजर-मैकगर्क को टाटा बाय-बाय कर दो। 9 करोड़ रुपये आपको तुरंत पर्स में मिल जाएंगे। इसलिए आप बेहतर खरीदारी कर पाएंगे। इसके साथ ही, इस बारे में भी सोचें कि फाफ डुप्लेसिस के साथ क्या किया जाना चाहिए। वह बहुत सस्ते में मिले हैं। वह केवल 2 करोड़ में मिले हैं, लेकिन वह अब जवान नहीं होंगे और आप उन्हें उप-कप्तान नहीं बना सकते, क्योंकि जब आप उन्हें उप-कप्तान बनाएंगे तो आप उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते। चोट लग जाए तो अलग बात है, अन्यथा आपको उन्हें ड्रॉप करना मुश्किल है।"

आकाश चोपड़ा ने आगे बताया कि 8 करोड़ रुपये में खरीदे गए मुकेश कुमार को भी रिलीज करना फायदे का सौदा दिल्ली कैपिटल्स के लिए हो सकता है। उन्होंने 12 मैचों में 10 से ज्यादा के इकॉनमी रेट से 12 विकेट ही लिए थे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कम से कम 100 गेंदें फेंकने वालों में वह सबसे महंगे गेंदबाज हैं। यह सुनकर थोड़ा आश्चर्य होता है, लेकिन यह सच है। अगर दिल्ली इन दोनों को रिलीज करती है तो पर्स में 17 करोड़ आ जाएंगे।"

 

More From Author

अंतरिक्ष में फिर लहराएगा तिरंगा, भारतीय गौरव के वाहक बनेंगे शुभांशु शुक्ला

बकरीद पर भी बाज नहीं आया आसिम मुनीर, बोला – पाकिस्तान कश्मीरियों का समर्थन जारी रखेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.