उप-राज्यपाल ने विभिन्न चल रही परियोजनाओं की प्रगति का किया मूल्यांकन , यात्रा मार्ग में मिलेंगी सारी सुविधाएं

श्रीनगर/जम्मू
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन में अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एस.ए.एस.बी.) की 49वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। उप-राज्यपाल ने विभिन्न चल रही परियोजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए समय पर पहचाने गए कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

सिन्हा ने बोर्ड की बैठक में सभी संबंधित विभागों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न उपायों और हस्तक्षेपों का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में आपदा तैयारी और न्यूनीकरण उपायों, यात्रा से संबंधित सूचनाओं का प्रसार, यात्रियों और सेवा प्रदाताओं को बीमा कवर, यात्रा ट्रैक का उन्नयन, स्वच्छता जल, बिजली, परिवहन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं, दूरसंचार कनैक्टिविटी, मौसम पूर्वानुमान, सेवाओं को किराए पर लेने के लिए डिजिटल प्रीपेड प्रणाली, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं और नागरिक आपूर्ति सहित यात्रा के मार्ग में आधार शिविरों और विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाओं और आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा की गई।
 
उप-राज्यपाल ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम सभी तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी मुक्त और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव सुनिश्चित करने के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक में यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर यात्री निवास और पारगमन शिविरों की स्थापना, ठहरने की क्षमता में वृद्धि, प्रसाद बिक्री काउंटरों का विस्तार, यात्री सुविधा केंद्रों का संचालन, बोर्ड द्वारा ऑनलाइन सेवाएं, आर.एफ.आई.डी. कार्ड जारी करना, तीर्थयात्रियों और सेवा प्रदाताओं का पंजीकरण और सत्यापन, लंगर और एन.जी.ओ. सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर भी चर्चा की गई।
 
बैठक में श्राइन बोर्ड के सदस्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, प्रो. कैलाश मेहरा साधु, के.के शर्मा, के.एन राय, मुकेश गर्ग, डॉ शैलेश रैना, डॉ. स्मृद्धि बिंदरू, सुरेश हवारे और प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री शामिल हुए। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मंदीप के भंडारी ने यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी। बताया गया कि इस वर्ष अब तक लगभग 3,31,000 श्रद्धालुओं ने पवित्र यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। इस वर्ष श्री अमरनाथ जी यात्रा 3 जुलाई को दोनों मार्गों- अनंतनाग जिले के पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले के बालटाल से एक साथ शुरू होगी और इसका समापन 9 अगस्त, 2025 को रक्षा बंधन के दिन होगा।

बैठक में अटल डुल्लू मुख्य सचिव, शालीन काबरा अतिरिक्त मुख्य सचिव जल शक्ति विभाग, नलिन प्रभात डी.जी.पी., चंद्राकर भारती प्रमुख सचिव गृह, आई.जी.पी., प्रशासनिक सचिव, डिवीजनल कमिश्नर जम्मू, डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर, डिप्टी कमिश्नर (गांदरबल और अनंतनाग), अतिरिक्त सी.ई.ओ. एस.ए.एस.बी. और यूटी प्रशासन, पुलिस, श्राइन बोर्ड और बी.आर.ओ. के वरिष्ठ अधिकारी भी व्यक्तिगत रूप से और वर्चुअल मोड के माध्यम से शामिल हुए।

More From Author

5 साल से भोपाल में जमे CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी को हटाया, मध्य प्रदेश के 41 CMHO और सिविल सर्जन बदले

नलिन कोहली ने कहा- चुनाव से पहले ही अपनी हार को स्वीकार कर रही है कांग्रेस पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.