राज से था अफेयर और शादी राजा से होने पर सोनम ने दी हत्या की सुपारी

इंदौर। इंदौर के कपल राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या के बाद चौंकाने वाली बात सामने आई है। मेघायल पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से राजा की पत्नी सोनम को पकड़ लिया है। सोनम समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने कहा है कि सोनम कथित तौर पर पति की हत्या में शामिल है और उसने इसके लिए मध्य प्रदेश के ही हमलावरों को सुपारी दी थी।

पुलिस ने हत्या की वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस हत्याकांड के पीछे 'लव ट्राएंगल'है। पता चला है कि सोनम का अफेयर राज कुशवाहा नाम के एक शख्स से था, जबकि शादी राजा से हो गई थी। एक न्यूज चैनल के मुताबिक, अभी तक की जांच में सामने आया है कि सोनम का राज नाम के लड़के से अफेयर था और दोनों ने साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी।

बताया जा रहा है कि मेघायल जाकर सोनम लगातार कुछ लोगों के साथ फोन पर संपर्क में थी और अपना लोकेशन शेयर कर रही थी। सोनम की शादी 11 मई को ही राजा के साथ हुई थी और 21 मई को दोनों हनीमून पर निकल गए थे। 2 जून को मेघायल में राजा की लाश खाई में बरामद हुई थी।

मेघालय पुलिस का कहना है कि हमलावर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, जिन्हें सोनम ने हायर किया था। राजा की हत्या के समय सोनम मौके पर मौजूद रही होगी, इसका इशारा वहां मिले जैकेट से मिलता है। वारदात वाली जगह पर सोनम की एक जैकेट मिली थी जो वह एक सीसीटीवी फुटेज में पहने दिख रही है। सीसीटीवी में राज और सोनम स्कूटी पर घूमते नजर आए थे। इसके अलावा सोनम के आसपास तीन पुरुष दिखे थे।

पिता ने कहा- सोनम का संबंध नहीं

सोनम के पिता ने कहा कि राज नाम का लड़का उनके साथ काम करता है। उन्होंने कहा कि उसका सरनेम कुशवाहा है या नहीं यह उन्हें पता नहीं, लेकिन राज को वह जानते हैं। हालांकि, उन्होंने सोनम और राज के बीच अफेयर की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि राज से सोनम का कोई संबंध नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि सोनम और राज की शादी दोनों की रजामंदी से हुई थी। उन्होंने राजा से शादी के लिए सोनम पर किसी तरह के दबाव की बात से इनकार किया।

More From Author

सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट 10 जून को, किसान भी कर सकेंगे बिजली का उत्पादन

CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की हुई सगाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.