जून में पहली बार प्रदेश के 7 शहरों में पारा 45 डिग्री या इससे अधिक दर्ज, ग्वालियर-चंबल में लू का अलर्ट

भोपाल 
जून में पहली बार प्रदेश के 7 शहरों में पारा 45 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले अप्रैल में इतनी गर्मी रही थी। जबकि 24 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। मध्य प्रदेश में लगातार डेढ़ महीने से चल रहे आंधी बारिश के बीच एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। जून में पहली बार प्रदेश के 7 शहरों में पारा 45 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले अप्रैल में इतनी गर्मी रही थी। जबकि 24 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा रहा।

खजुराहो शहर सबसे गर्म रहा
सोमवार को छतरपुर का खजुराहो शहर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच गया। टीकमगढ़ में 45.4 डिग्री, ग्वालियर, नर्मदापुरम-सागर में 45.2 डिग्री, नौगांव और गुना में तापमान 45 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में सबसे ज्यादा 43.4 डिग्री, जबलपुर में 42.6 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर             अधिकतम तापमान
खजुराहो         45.8 डिग्री
टीकमगढ़       45.4 डिग्री
ग्वालियर        45.2 डिग्री
नर्मदापुरम      45.2 डिग्री
सागर            45.2 डिग्री
           
15 जून तक पहुंचेगा मध्य प्रदेश में मानसून
पिछले 12 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है। अगले 2 से 3 दिन तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम ही है। यानी, मानसून 15 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इस बार मई जून में आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 8 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 44 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिर रहा है, या आंधी चल रही है। रविवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा।

प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
10 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चल सकती है। पन्ना, कटनी, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में बारिश हो सकती है।

11 जूनः ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, जबलपुर, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, उमरिया, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक और बारिश का असर रह सकता है।

12 जून: जबलपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, दमोह, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

More From Author

भोपाल, सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में पहचान बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

जमीन खरीदना अयोध्या में अब पहले से ज्यादा हुआ और महंगा, 8 साल बाद सर्किल रेट में दिखी जबरदस्त बढ़ोतरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.