ट्रेन चलने से 24 घंटे पहले यात्रियों के कन्फर्म टिकट का चार्ट होगा जारी, रेलवे इसलिए बना रही ये प्लान

नई दिल्ली
 ट्रेन में सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे अब एक नया नियम लाने की सोच रहा है। इससे ट्रेन में सीट मिलने को लेकर यात्रियों को होने वाली परेशानी कम हो जाएगी। नए नियम के मुताबिक रेलवे ट्रेन खुलने से 24 घंटे पहले ही चार्ट जारी करने की योजना बना रहा है। ऐसे में यात्री 24 घंटे पहले ही अपनी सीट की स्थिति जान सकेंगे।

अभी ट्रेन खुलने से सिर्फ 4 घंटे पहले पता चलता है कि आपकी सीट पक्की हुई या नहीं। इससे दूर से आने वाले यात्रियों को बहुत दिक्कत होती है। उन्हें आखिरी समय तक पता नहीं चलता कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं। बता दें कि चार्ट में यह जानकारी होती है कि किस यात्री को कौन सी सीट मिली है।

बीकानेर डिवीजन में शुरू हुई योजना

एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह योजना अभी राजस्थान के बीकानेर डिवीजन में 6 जून से शुरू की गई है। अभी तक कोई परेशानी नहीं आई है। उन्होंने कहा, 'हम कुछ और हफ्तों तक इसे चलाकर देखेंगे। इससे पता चलेगा कि कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। अगर कोई परेशानी आती है, तो उसे कैसे ठीक किया जाए।'

अधिकारी ने आगे कहा कि कई बार यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही पता चलता है कि उनका वेटिंग लिस्ट वाला टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है। इससे उन्हें बहुत परेशानी होती है। 24 घंटे पहले चार्ट जारी होने से लोगों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी और तनाव भी कम होगा।

यात्रियों को यह होगी सुविधा

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नए सिस्टम से यात्रियों को अपनी यात्रा को बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद मिलेगी। उदाहरण के लिए जो यात्री 100 किमी या उससे ज्यादा दूर से आ रहे हैं, उन्हें स्टेशन पहुंचने के लिए बेहतर जानकारी और समय मिलेगा। इससे आखिरी समय में होने वाली परेशानी कम हो जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, इस नए नियम का उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जो आखिरी समय में यात्रा करने की योजना बनाते हैं और तत्काल टिकट बुक करते हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि चूंकि तत्काल टिकट ट्रेन के चलने से 24 घंटे पहले बुक किए जाते हैं। इसलिए एक दिन पहले पूरा चार्ट जारी करने से कोई समस्या नहीं होगी।

बीकानेर में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, इस नई प्रणाली का परीक्षण 6 जून से राजस्थान के बीकानेर डिवीजन में शुरू कर दिया गया है. अब तक इस ट्रायल में किसी तरह की कोई समस्या सामने नहीं आई है. अधिकारी ने बताया कि कुछ और हफ्तों तक इस पायलट प्रोजेक्ट को चलाया जाएगा ताकि सभी तकनीकी पहलुओं को सही तरीके से जांचा जा सके.

तत्काल टिकटों पर नहीं पड़ेगा असर

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि चूंकि तत्काल टिकटों की बुकिंग ट्रेन के प्रस्थान से 48 घंटे पहले ही होती है, इसलिए 24 घंटे पहले सीट कन्फर्मेशन देने में कोई दिक्कत नहीं होगी. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रेलवे कन्फर्म टिकट रद्द होने की स्थिति में दूसरी और तीसरी चार्ट लिस्ट भी जारी करेगा या नहीं.

अभी क्या है मौजूदा व्यवस्था?

फिलहाल, रेलवे दो बार आरक्षण चार्ट तैयार करता है. पहला चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से चार घंटे पहले और अंतिम चार्ट ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तैयार किया जाता है. यदि नई व्यवस्था लागू होती है तो यात्रियों को ट्रेन चलने से एक दिन पहले ही कन्फर्म सीट की जानकारी मिल जाएगी, जिससे सफर की तैयारी बेहतर तरीके से की जा सकेगी. रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुविधा और समय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो जल्द ही देशभर में इसे लागू किया जा सकता है.

क्या और भी लिस्ट जारी होंगी?

अभी यह साफ नहीं है कि रेलवे कन्फर्म रिजर्वेशन वाले यात्रियों की दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी करेगा या नहीं। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि कई यात्री कन्फर्म टिकट होने के बावजूद आखिरी 24 घंटों में अपनी बुकिंग कैंसिल कर दें। एक सूत्र ने कहा कि पहले पायलट प्रोजेक्ट पूरा हो जाने दीजिए, उसके बाद यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जाएंगे।

पहले रेलवे रिजर्वेशन चार्ट आमतौर पर दो बार तैयार किए जाते थे। पहला चार्ट ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से चार घंटे पहले तैयार किया जाता था और दूसरा या अंतिम, चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 30 मिनट पहले तैयार किया जाता था। रेलवे को उम्मीद है कि यह नया नियम यात्रियों को पसंद आएगा।

More From Author

अमेरिका में बवाल: मास्क पहन आए प्रदर्शनकारियों का एप्पल स्टोर पर किया हमला, लूट ले गए आईफोन

SA की आईसीसी ट्रॉफी का 27 साल का सूखा होगा खत्म! गजब का संयोग बन रहा, आरसीबी से कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.