अगर घर में है वास्तु दोष तो करें यह आसान उपाय

वास्तु के अनुसार आपको घर में दक्षिण दिशा में सोना चाहिए। जिससे आपके स्वभाव में बदलाव होगा। ध्यान रखें कि पश्चिम की और सिर रख कर नहीं सोये। घर के उत्तर व पूर्व में कभी भी कचरा इकट्ठा ना होने दें और ना ही इधर भारी मशीनें रखें। यह आपके घर में वास्तु दोष का कारण बन सकता है।

हर कोई अपना अच्छा सा घर बनाकर उसमें हंसी खुशी रहना चाहता है। लेकिन जब हम घर का निर्माण करवाते है तो हमसे कई ऐसी चूक हो जाती है जो वास्तु दोष का कारण बनती है। अगर आपके घर में भी वास्तु दोष है तो हम आपकों कुछ ऐसे उपाय बता रहें है जिससे आप बिना ज्यादा खर्च करते हुए वास्तु दोष का निवारण कर सकते है। हम सभी की यहीं चाह रहती है कि घर में परिवार को कोई समस्या उत्पन्न ना हों। लेकिन घर के वास्तु दोष के चलते हमें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हम आपको यहां तीन भागों में वास्तु दोष से छुटकारे के आसान उपाय बता रहें है।

घोड़े की नाल, रसोई घर में बल्ब और स्वास्तिक का रखें ध्यान-
वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में वास्तु दोष के लिए कुछ हद तक हम स्वयं जिम्मेदार रहते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सुख, शांति व समृद्धि के लिए रसोई घर बहुत ही खास माना गया है। अगर आपके घर में रसोई घर गलत स्थान पर है तो अग्निकोण में बल्ब लगा दें। जिससे रसोई घर का वास्तु दूर हो जाएगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घोड़े की नाल टांगना बड़ा ही शुभ माना गया है। इसलिए अपने मुख्य द्वार पर काले घोड़े की यू आकार की नाल लगा दें। जिससे आपको सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहेगी। इसी तरह घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर का बड़ा स्वास्तिक चिन्ह बना दें। क्योंकि हमारी संस्कृति में स्वास्तिक का विशेष महत्व है। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से वास्तु दोष हट जाएगा।

सोने की दिशा, कचरा पेटी एवं टॉयलेट का रखें ध्यान-
वास्तु के अनुसार आपको घर में दक्षिण दिशा में सोना चाहिए। जिससे आपके स्वभाव में बदलाव होगा। ध्यान रखें कि पश्चिम की और सिर रख कर नहीं सोये। घर के उत्तर व पूर्व में कभी भी कचरा इकट्ठा ना होने दें और ना ही इधर भारी मशीनें रखें। यह आपके घर में वास्तु दोष का कारण बन सकता है। आप घर के उत्तर-पूर्व में कचरा पेटी रख दें। यदि आपके घर के पूर्व कोने में टॉयलेट है तो सीट को इस तरह लगाएं कि उस पर उत्तर या दक्षिण की और मुंह करके बैठ सके। इससे आपके घर का वास्तु दूर होगा और आपको हर काम में अवश्य ही सफलता मिलेंगी।

घर में करवाएं रामायण का पाठ, रखें कलश, लगाएं पर्वत का चित्र-
अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो उससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही होंगी। वास्तु दोष को दूर करने हेतु आप घर में 9 दिन तक अखंड रामायण का पाठ करवाएं। घर के उत्तर-पूर्व कोने पर एक कलश रख दें और अगर वह कलश मिट्टी का होगा तो ज्यादा बेहतर रहेगा। ध्यान रखें की कलश कभी खंडित ना हों। वास्तु शास्त्र की मानें तो आपके घर के हॉल में या जहां आप बैठते है वहां पीछे पर्वत का चित्र लगाना चाहिए। ऐसा करने से अपका आत्मविश्वास और इच्छा शक्ति बढ़ती ही जाएगी। इन उपायों से आप आसानी से अपने घर का वास्तु दोष दूर कर सकते है।

 

More From Author

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट से निकाले अपने लोग, उधर ईरान पर अटैक को तैयार इजरायल

मध्य प्रदेश में सभी 55 जिलों में कांग्रेस चुनेगी जिला और ब्लॉक अध्यक्ष, दूसरी पार्टी से आए नेताओं के लिए ये रहेगा नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.