सोनम राज को भी धोखा देने वाली थी, किसी तीसरे प्रेमी के साथ फरार होने की थी योजना!

इंदौर 

मेघालय में पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई इंदौर की सोनम रघुवंशी के राज बहुत गहरे हैं। हनीमून कपल के मेघायल में लापता होने की कहानी हर दिन नए मोड़ लेते हुए मर्डर मिस्ट्री तक पहुंच गई। अब तक यह तो साफ हो चुका है कि राजा का कत्ल हुआ और इसे अंजाम दिया सोनम, राज और उसके तीन दोस्तों ने। लेकिन अब भी कई अनसुलझे सवाल जिनकी तलाश पुलिस आरोपियों से पूछताछ के जरिए कर रही है।

अभी यह साफ होना बाकी है कि इस हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड कौन है, राज कुशवाहा या सोनम रघुवंशी?  रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों से बातचीत के आधार पर बताया गया है कि सोनम ही इस पूरे मामले की असली मास्टरमाइंड है और संभव है कि राजा का इस्तेमाल एक मोहरे के रूप में ही किया गया। सभी आरोपियों से पूछताछ की निगरानी कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सोनम ने सभी को झांसे में लेकर इस्तेमाल किया। राज को प्यार का वादा दिया तो अन्य को पैसों का लालच।

अब तक यह माना जा रहा था कि राज इस पूरे मामले का असली साजिशकर्ता है। उसे सोनम का प्रेमी बताया जा रहा था। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस मामले में और भी बड़े खेल का खुलासा हो सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि राज का इस्तेमाल मोहरे के रूप में हुआ। उन्हें शक है कि सोनम किसी तीसरे के साथ भागने की फिराक में थी और राज इस बड़े खेल से अनभिज्ञ था और इसलिए वह सोनम रघुवंशी की मदद करता रहा।

वहीं, सोनम का परिवार और प्लाईवुड कंपनी में काम करने वाले लोग यह बार-बार दोहरा रहे हैं कि सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध नहीं था. सोनम के भाई गोविंद ने भी कहा- राज सोनम को दीदी बोलता था और तीन साल से सोनम उसे राखी बांध रही थी. ऐसे में सवाल अब ये उठ रहा है कि अगर सोनम और राज के बीच सच में कोई ऐसा रिश्ता नहीं था तो उसने किसके लिए अपने पति की जान ली?

क्राइम सीन रीक्रिएट करवाया जाएगा

शिलॉन्ग पुलिस अब घटनास्थल पर सोनम और अन्य आरोपियों को ले जाएगी. फिर वहां क्राइम सीन रीक्रिएट करके सबूत जुटाएगी. इसके बाद आरोपियों को इंदौर भी लाने की योजना है। राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर में कहां रुकी और किस-किस से मिली, इसकी तहकीकात के बाद नए पहलू सामने आ सकते हैं. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि सोनम की जब जेल में राज के साथ वीडियो कॉल करवाई पर बात करवाई गई तो वो रोने लगी. एक टक राज को देखती रही. फिर उसने गुनाह कबूल कर लिया.

अब यह तीसरा शख्स कौन था यह खुलासा होना बाकी है। लेकिन ध्यान देने लायक बात यह है कि सोनम का परिवार और प्लाईवुड कंपनी में काम करने वाले लोग यह बार-बार दोहरा रहे हैं कि सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध नहीं था। राज सोनम को दीदी बोलता था और सोनम उसे कई बार राखी बांध चुकी थी। यदि सोनम और राज के बीच सच में कोई ऐसा रिश्ता नहीं था तो उसने किसके लिए अपने पति की जान ली, यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

शिलॉन्ग पुलिस जहां घटनास्थल पर सोनम और अन्य आरोपियों को ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट करके सबूत जुटाएगी तो दूसरी तरफ आरोपियों को इंदौर भी लाने की योजना है। राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर में कहां रुकी और किस-किस से मिली, इसकी तहकीकात के बाद नए पहलू सामने आ सकते हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। बुधवार को सूत्रों के हवाले से खबर आई कि सोनम ने सबूतों को देखकर अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

सोनम रघुवंशी ने सूटकेस में क्यों छोड़ा मंगलसूत्र

मेघालय पुलिस ने रहस्यमय हनीमून हत्याकांड को सुलझा लिया है। इस केस को सुलझाने में मंगलसूत्र ने अहम भूमिका निभाई है। यह मंगलसूत्र एक सूटकेस में मिला था। मेघालय डीजीपी आई नोंगरंग ने यह जानकारी दी है।
22 मई को होमस्टे में पहुंचा था जोड़ा

राजा रघुवंशी (29) और उनकी पत्नी सोनम (25) की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए निकले थे। 22 मई को यह जोड़ा पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा पहुंचा और एक होमस्टे में कमरा लेने की कोशिश की। लेकिन, पहले से बुकिंग न होने के कारण उन्हें कमरा नहीं मिल पाया।

दो जून को मिला शव

2 जून को राजा का शव वेइसवडोंग वाटरफॉल के पास एक खाई में मिला। सोनम की तलाश जारी थी। आखिरकार, 9 जून की सुबह सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में, जो कि लगभग 1,200 किलोमीटर दूर है, आत्मसमर्पण कर दिया। उसी दिन उसके कथित प्रेमी, राज कुशवाहा और तीन भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सोनम ने मंगलसूत्र क्यों छोड़ा?

सोनम रघुवंशी ने अपना मंगलसूत्र क्यों छोड़ा? इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने एक अंगूठी और सोनम का मंगलसूत्र बरामद किया। मंगलसूत्र एक पवित्र हार होता है जिसे विवाहित हिंदू महिलाएं पहनती हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह जोड़ा 22 मई को सोहरा में एक होमस्टे पर बिना बुकिंग के पहुंचा था। कमरा उपलब्ध नहीं होने के कारण, उन्होंने अपना सूटकेस होमस्टे में छोड़ दिया। उन्होंने सोचा कि 3,000 से अधिक सीढ़ियों वाली नोंग्रियाट गांव की ट्रेकिंग पर इसे ले जाना मुश्किल होगा। वे वहां डबल-डेकर रूट ब्रिज देखने जा रहे थे।

सूटकेस में मिला मंगलसूत्र और अंगूठी

मेघालय डीजीपी ने बताया कि हमने सोहरा में एक होमस्टे में जोड़े द्वारा छोड़े गए सूटकेस से सोनम का 'मंगलसूत्र' और एक अंगूठी बरामद की। डीजीपी ने आगे कहा कि एक विवाहित महिला का गहने छोड़कर जाना, हमें इस मामले में उसे संदिग्ध के रूप में देखने का एक सुराग दे गया।

दूसरे होमस्टे में बिताई रात

उनका सूटकेस सोहरा होमस्टे में ही रहा, जबकि उन्होंने नोंग्रियाट में एक होमस्टे में रात बिताई और 23 मई को सुबह जल्दी ही वहां से निकल गए। सोहरा वापस ट्रेकिंग करने के बाद, उन्होंने पार्किंग क्षेत्र से अपना स्कूटर लिया और वेइसवडोंग जलप्रपात की ओर चले गए। अधिकारी ने बताया कि वहीं पर राजा की कथित तौर पर तीन भाड़े के हत्यारों ने उसकी पत्नी की मौजूदगी में हत्या कर दी थी।

More From Author

शादी के 15 दिन बाद ही पत्नी ने पति को मार डाला, सेक्स को लेकर था विवाद

भोपाल में रेलवे ओवरब्रिज पर 90 डिग्री का अंधा मोड़ बना चर्चा का विषय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.