मुरैना में पूर्व सैनिक ने अपनी विधवा बहू की हत्या, बहू पर फिर शादी का बनाया था दबाव

मुरैना
 मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक पूर्व सैनिक ने अपनी विधवा बहू को गोली मार दी है। उसने इस बात को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी कि उसने दोबारा शादी करने से इनकार कर दिया। महिला के परिजनों और पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पूर्व सैनिक फरार

सिविल लाइंस थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि आरोपी ज्ञान सिंह गुर्जर (65) रात करीब 10 बजे देसी कट्टे से अपनी बहू प्रियंका (38) की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गए। महिला ने एक साल पहले अपने पति को खो दिया था। उन्होंने बताया कि यह घटना मुरैना जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सिकरौदा नहर के पास हुई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

चार दिन पहले आई थी ससुराल

शुक्ला ने कहा कि ज्ञान सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। पति की मौत के बाद महिला अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। हालांकि, वह चार दिन पहले अपने ससुराल लौट आई थी।

बड़े भाई के बेटे से शादी का दबाव

पीड़िता के भाई मुकेश के अनुसार प्रियंका के ससुर गुर्जर उस पर अपने बड़े भाई के बेटे ध्रुव से शादी करने का दबाव बना रहे थे, जो उनकी बहन को मंजूर नहीं था।

मुकेश ने आरोप लगाया कि मेरी बहन ने इनकार कर दिया क्योंकि उसके पहले से ही तीन बच्चे हैं। इस वजह से उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस अधिकारी शुक्ला ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।

18 महीने में दो बेटों की मौत

आरोपी पूर्व सैनिक ने पिछले 18 माह में अपने दोनों बेटों को खो दिया। पुलिस के अनुसार, प्रियंका के पति अजय गुर्जर की पिछले साल नौ जून को मौत हो गई थी और उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक सात साल की बेटी और पांच और तीन साल के दो बेटे हैं।

More From Author

2 साल दस माह की बच्ची की गरीमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वाले आरोपी की याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

इजरायल ने ईरान की राजधानी पर हमला किया, तो भड़के इस राज्य के मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.