विमान हादसे में कई नेताओं की जान चुकी है जान, संजय गांधी से विजय रुपानी तक, हो चुके हादसे का शिकार

अहमदाबाद 
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में एक यात्री को छोड़कर कोई अन्य जिंदा नहीं बच सका। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हो गई। रुपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। वह भी एयर इंडिया की उसी फ्लाइट एआई 171 में सवार थे, जो गुरुवार को हादसे का शिकार हुई। भारत में अतीत में कई ऐसे विमान हादसे हुए हैं, जिसमें जाने-माने नेताओं की जान चली गई है। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे माधवराज सिंधिया, वाईएसआर, संजय गांधी समेत अन्य नाम शामिल हैं।

संजय गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की भी साल 1980 में एक विमान हादसे में जान चली गई थी। 23 जून, 1980 को सुबह-सुबह संजय गांधी ने हवाई स्टंट करते समय अपने विमान पर नियंत्रण खो दिया और बाद में यह विमान नई दिल्ली के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में हादसे का शिकार हो गया। इसमें कैप्टन सुभाष सक्सेना की भी मौत हो गई।

माधवराव सिंधिया
कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री माधवराज सिंधिया की 30 सितंबर, 2001 को कानपुर में रैली के दौरान विमान दुर्घटना में मौत हो गई। यह विमान दस सीटों वाला एक प्राइवेट प्लेन था, जोकि यूपी के मैनपुरी में खराब मौसम का शिकार हो गया।

जीएमसी बालयोगी
लोकसभा अध्यक्ष और तेलुगु देशम पार्टी के नेता जीएमसी बालयोगी की 3 मार्च, 2002 को एक हेलिकॉप्टर हादसे में मृत्यु हो गई। पश्चिमी गोदावरी जिले के भीमावरम से लेकर आ रहा एक निजी हेलीकॉप्टर आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कैकालूर के पास एक तालाब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसी हादसे में बालयोगी की भी जान चली गई।

साइप्रियन संगमा
मेघालय के ग्रामीण विकास मंत्री साइप्रियन संगमा अन्य नौ लोगों के साथ पवन हंस हेलिकॉप्टर से गुवाहाटी से शिलॉन्ग जा रहे थे। 22 सितंबर, 2004 को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में संगमा की जान चली गई। उनका हेलिकॉप्टर राज्य की राजधानी से सिर्फ 20 किलोमीटर दूर बारापानी झील के पास हादसे का शिकार हो गया था।

ओम प्रकाश जिंदल
हरियाणा के दिग्गज नेता और मंत्री रहे ओम प्रकाश जिंदल की साल 2005 में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी। उनके साथ मंत्री सुरेंदर सिंह भी थे और दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान, हेलिकॉप्टर यूपी के सहारनपुर में क्रैश हो गया, जिसमें दोनों की जान चली गई।

दोरजी खांडू
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू और चार अन्य की मृत्यु 30 अप्रैल, 2011 को हुई थी, जब उन्हें तवांग से ईटानगर ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर राज्य के पश्चिमी कामेंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

वाईएसआर
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वाईएस राजशेखर रेड्डी की साल 2009 में एक हेलिकॉप्टर हादसे में जान चली गई थी। दो सितंबर, 2009 को घटी इस घटना में वाईएसआर अपने बेल 430 हेलिकॉप्टर से उड़ान भर रहे थे। इसी दौरान नल्लामला के जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।

More From Author

WTC फाइनल की पिच को लेकर आकाश चोपड़ा ने साधा निशाना, दो दिन में गिरे 28 विकेट

जेम्‍स गन की ‘सुपरमैन’ का नया और फाइनल ट्रेलर रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.