वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन आकर युवतियों के निर्वस्त्र होकर युवाओं से मोटा शुल्क वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश

गाजियाबाद
वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन आकर युवतियों के निर्वस्त्र होकर युवाओं से मोटा शुल्क वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दंपती और एक अन्य युवती को गिरफ्तार किया है, जबकि सरगना सहित तीन आरोपित फरार हैं। वेबसाइट पर आने वाली युवतियों की लॉग इन आईडी को खोलने वालों को प्रति मिनट करीब सौ रुपये का भुगतान करना पड़ता था। जबकि वेबसाइट पर आने वाली युवतियां को 20 से 25 हजार रुपये महीने वेतन दिया जा रहा था।

होटल के कमरे से दो लैपटॉप, दो मोबाइल, दो वाइब्रेटर और मास्क बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि तीन आरोपित फरार हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस को सूचना मिली कि बजरिया स्थित महादेव होटल में युवक-युवतियां कमरा किराए पर लेकर अश्लील वीडियो तैयार कर रहे हैं। इस पर टीम ने होटल में छापा मारा तो मौके से रोजी कॉलोनी निवासी मोहित कुमार मिला। 

वेबसाइट के जरिये करते थे ऑनलाइन अश्लील हरकतें 
वहीं, कमरे में दो युवतियां अर्द्धनग्न हालत में थीं। तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि एक वेबसाइट के जरिये ये लोग होटलों में कमरा किराये पर लेकर युवाओं के साथ ऑनलाइन अश्लील हरकतें करते हैं। युवाओं की डिमांड के मुताबिक ऑनलाइन ही अश्लील बातें करती हैं और अपने कपड़े उतारती हैं। इसके लिए लोगों को वेबसाइट पर आकर अपनी पसंद की लड़की की आईडी पर आकर लॉग इन करना पड़ता है। इसके लिए उन्हें प्रति टोकन 12 रुपये देने होते हैं। 

युवतियां लाइव आकर निर्वस्त्र होती थी
एक टोकन पर कुछ ही सेकेंड के लिए लॉग इन रह सकते हैं। इसमें करीब सौ रुपये प्रति मिनट की दर से लोगों से शुल्क देना होता था। इसके बाद युवतियां लाइव आकर निर्वस्त्र होती हैं। इस दौरान वह मास्क से अपना चेहरा छिपा लेती थीं। वेबसाइट पर अलग-अलग शहर की दर्जनों युवतियां जुड़ी हुई हैं, जो अपनी सुविधानुसार होटल में कमरा किराये पर लेकर छह से आठ घंटे के लिए ऑनलाइन आती थीं। आरोपित इंटरनेट के जरिये प्रचार प्रसार कर युवाओं को टारगेट कर रहे थे।

बैंक खातों की होगी जांच 
पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीम करते हुए जो भी भुगतान आता है वह आरोपित किस खाते में ले रहे थे। इसकी जांच हो रही है। मामले में लालकुआं स्थित पंचशील कॉलोनी निवासी अनुज त्यागी, दिल्ली के द्वारका निवासी राज और एक युवती फरार हैं। पुलिस ने बताया कि अनुज त्यागी गिरोह का सरगना है। 

दंपती ने आर्य समाज मंदिर में की थी शादी 
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दंपती ने आर्य समाज मंदिर में शादी किए जाने का दावा किया है। इसके दस्तावेज भी उसने पुलिस को मुहैया कराए हैं। अब पुलिस इन दस्तावेजों की सत्यता जानने के लिए सत्यापन कराएगी।

More From Author

अगस्त-2025 तक आएगी प्रदेश की स्पेस-टेक पॉलिसी, ‘एमपी स्पेस-टेक पॉलिसी: संभावनाएँ और चुनौतियाँ’ विषय पर हुआ मंथन

‘एमपी स्पेस-टेक पॉलिसी: संभावनाएँ और चुनौतियाँ’ विषय पर हुआ मंथन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.