गाजीपुर के अमन कुमार वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बने, उनके परिवार की चौथी पीढ़ी आर्म्ड फोर्सेज में हुई शामिल

गाजीपुर
 उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले अमन कुमार सिंह को वायु सेना में कमीशन मिल गया। उन्हें फ्लाइंग अफसर के रूप में कमीशन मिला है। वे जिले के करंडा बसंत पट्टी गांव के रहने वाले हैं। खास बात ये है कि वे अपने परिवार की चौथी पीढ़ी से हैं जो अब आर्म्ड फोर्सेज की सेवा करेंगे। उनके परदादा आर्मी में, दादा शीतलदान सिंह नेवी में जबकि उनके पिता मनोज सिंह वायुसेना में रहे हैं। अब देश सेवा की बारी अमन की है.

अमन सिंह ने पिछले साल फ्लाइंग अफसर की ट्रेनिंग वायुसेना अकादमी हैदराबाद में शुरू की थी। एक साल की कड़ी मेहनत और तपस्या के बाद उन्हें कमीशन मिला। वे अगले तीन महीने तक अकादमी में हीं एडवांस ट्रेनिंग करेंगे। उसके बाद उनकी पोस्टिंग होगी। बता दें कि अमन सिंह को एयरफोर्स में प्रशासनिक अधिकारी का ओहदा मिलेगा।

पढ़ाई में सामान्य अमन बचपन से ही वायु सेना में जाने के लिए लालायित थे। घर में फौज का तो माहौल था ही, पिता के एयरफोर्स में होने की वजह से उनकी चाहत को और परवान मिला। उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली। चौंकाने वाली बात ये है कि अपने सपने को पूरा करने के लिए घर पर अमन ने घोर तपस्या की।

कोरोना के समय जब लोग घरों में बंद थे, उस समय उनका वजन 100 के पार चला गया था लेकिन अपनी लगन और मेहनत की बदौलत उन्होंने अपने वजन को 46 किलो तक कम किया। इसके बाद ही उन्हें सफलता हासिल हो सकी। इस दौरान वे एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम कर रहे थे। एयरफोर्स की कठिन परीक्षा की तैयारी के रास्ते मे जब नौकरी बाधा बनने लगी तो अमन ने उसे त्याग दिया और पूरी तरह से तैयारी में लग गए।

बता दें कि एयरफोर्स अकादमी हैदराबाद में 14 जून को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसमें 252 कैडेट्स को ऑफिसर के रूप में कमीशन मिला। इसमें उड़ान, तकनीकी, गैर तकनीकी विभागों में कमीशन किया गया। परेड की सलामी वायु सेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने ली।

More From Author

करोड़ों की काली कमाई के आरोपित सौरभ शर्मा का सर्विस रिकार्ड लोकायुक्त ने ग्वालियर की सिरोल थाना पुलिस को सौंपा

भारत अपने एयर डिफेंस सिस्टम को अभेद्य बनाने में जुटा, यह सिस्टम दुश्मनों के किसी भी ड्रोन या मिसाइल को गिराने की ताकत रखता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.