यूपी पुलिस के चयनित 60,244 आरक्षियों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी रहेंगे मौजूद

लखनऊ
उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 15 जून को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयिजत समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार काे डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पत्रकारों काे बताया कि डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में नवचयनित पुलिस कांस्टेबलों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की भव्य तैयारियां चल रही हैं। चयनित अभ्यर्थियों में पुरुष और महिला शामिल हैं। हर जिले के कोने-कोने से चयनित अभ्यर्थी लखनऊ पहुंचेंगे। इसके लिए जिलों से परिवहन की समुचित व्यवस्था भी की गई है। उनके रहने, खाने और गर्मी को ध्यान में रखते हुए सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी विभागों के अधिकारी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। 

डीजीपी ने कहा कि इस परीक्षा काे पारदर्शिता से कराना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य था। इस परीक्षा से पहले तमाम परीक्षाएं हुई थीं, जिसमें कई सवाल खड़े हऐ थे। विभागीय अधिकारियाें ने इसे चैलेंज के रूप में लिया और परीक्षा काे सफल बनाने में अहम भूमिक निभाई है। चयनित अभ्यर्थियोंकाे कल नियुक्त पत्र दिया जाएगा। 

इस आयोजन को देखते हुए यातायात निदेशालय ने लखनऊ, कानपुर समेत 10 जिलों में यातायात रूट डायवर्ट कर दिया है। लखनऊ में भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। गृह मंत्री की लखनऊ में मौजूदगी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये हैं। सभी रूटों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल पर मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन लगाए जाएंगे। सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एडीजी मुथा अशोक जैन, अशोक कुमार सिंह समेत तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 13 मार्च 2025 को आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया था। 48,17,441 ने ऑनलाइन आवेदन किया था। परीक्षा पास करने वालों में 12048 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 17 जून से जिले में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद नौ माह का प्रशिक्षण शुरू होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को फोरेंसिक साइंस, साइबर क्राइम, 39 कानूनों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

 

More From Author

योगी सरकार ने शिवभक्तों के लिए एक बड़ी राहत और प्रोत्साहन भरी घोषणा की, बस करें यह काम, पाएं 1 लाख की मदद

16 जून को सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सिलेंडर रिफिलिंग राशि होगी अंतरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.