ब्रिटेन के फाइटर जेट में ईंधन की कमी के चलते भारत में इमरजेंसी लैंडिंग

तिरुवनंतपुरम
ब्रिटेन के एक फाइटर जेट ने भारत में इमरजेंसी लैंडिंग की है। यह विमान तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। बताया जाता है कि इस फाइटर जेट में ईंधन काफी कम हो गया था। इसलिए किसी आपात स्थिति से बचने के लिए जेट को आनन-फानन में नीचे उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक यह फाइटर जेट एफ 35 है, जिसे ब्रिटेश नेवी इस्तेमाल करती है। खबर लिखे जाने तक विमान तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर मौजूद था।

एयरपोर्ट पर इमरजेंसी
जानकारी के मुताबिक इस फाइटर जेट ने एक एयरक्राफ्ट करियर से उड़ान भरी थी। इसके बाद इसने शनिवार रात नौ बजकर 30 मिनट पर एयरपोर्ट पर सुरक्षित ढंग से लैंड किया। सूत्रों के मुताबिक फाइटर जेट की सुरक्षित और आसान लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट अधिकारियों ने वहां पर इमरजेंसी घोषित कर दी थी। सूत्र के मुताबिक फाइटर जेट के पायलट ने उड़ान के दौरान महसूस किया कि ईंधन कम हो रहा है। इसलिए उसने इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी थी। सबकुछ बेहद तेजी के साथ और प्रोफेशनल अंदाज में अंजाम दिया गया।

 

More From Author

राज्य सरकार ने एकात्म धाम में भव्य ‘अद्वैत लोक कला संग्रहालय’ के लिए स्वीकृत किए 2195 करोड़ रुपए

ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा- अमेरिका पर हमले की नहीं करना गलती, ऐसा जवाब दूंगा कि पछताओगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.