पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 27 नए केस मिले, 120 पहुंचा एक्टिव केस का आंकड़ा

भोपाल

मध्य प्रदेश में कोरोना तेजी पैस पसर रहा है. राजधानी भोपाल में 2 नए मरीज मिले हैं. ऐसे में इनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए एम्स भेजे गए हैं. फिलहाल, दोनों मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन सभी जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. साथ ही ट्रेवल इनकी हिस्ट्री भी निकाली जा रही है.

बता दें कि अब भोपाल में कुल एक्टिव केस की संख्या 8 हो गई है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 27 नए केस मिले हैं. कुल 169 लोग संक्रमित हैं, जिनमें से 120 एक्टिव केस हैं. जबकि 46 मरीज ठीक हो चुके हैं और इस साल अब तक 3 मौतें दर्ज की गई हैं. इंदौर, भोपाल जैसे बड़े शहरों में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. वहीं नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की भी टेंशन बढ़ गई है.

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की लापरवाही न करें. हल्की सर्दी, खांसी या बुखार जैसी सामान्य लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें और तुरंत जांच करवाएं. साथ ही, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने और हाथों की सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

More From Author

दूध में मिलावट है या नहीं, अब मशीन बताएगी 30 सेकंड में, नकली स्टार्च की भी जांच कर रही मशीन

भाजपा प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज सीएम यादव और केंद्रीय मंत्री पाटिल समेत अन्य कई वक्ता देंगे अपने संबोधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.