ईग्नू में ऑनलाइन मोड में प्रवेश के लिए नामांकन बिना विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 15 जुलाई

रायपुर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, (इग्नू) नई दिल्ली द्वारा जुलाई 2025 के लिए ऑनलाइन मोड में प्रवेश के लिए नामांकन बिना विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है। नामांकन के लिए स्नातक-स्नातकोत्तर व पी.जी. डिप्लोमा सर्टिफिकेट कार्यक्रम एवं अवेयरनेस प्रोग्राम भी उपलब्ध है जिसके लिए निर्देशन वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक शिक्षार्थी अध्ययन केंद्र में उपलब्धता के आधार पर विषय का चुनाव कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र-1509 शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर से संपर्क कर सकते हैं।

शिक्षार्थियों को मुद्रित सामाग्री न लेने पर कार्यक्रम शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट दी गई है जो ऑनलाइन सामग्री के आधार पर पढ़ाई कर सकेंगे। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए बीए, बीकॉम और बीएससी (सभी सामान्य) में निःशुल्क नामांकन का प्रावधान है।

इच्छुक आवेदक ऑनलाइन मोड में नए प्रवेश के लिए पोर्टल पर जा कर इग्नू के लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पद पर प्रवेश के लिए नामांकन 15 जुलाई 2025 तक कर सकते हैं।

More From Author

दुकानदार ब्रजेश लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री बड़े सहज और सरल हैं

एशियन कैनो स्प्रींट एवं पैरा कैनो चैम्पियनशिंप, थाईलैण्ड -2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.