केंद्रीय गृह मंत्री के प्रवास को लेकर सीएम साय ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश

 

रायपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री के प्रवास को लेकर आज अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों को लेकर निर्देश दिए. बता दें कि अमित शाह नया रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के कैंपस और फॉरेंसिक लैब का भूमिपूजन करेंगे. सुरक्षा कैंप में जवानों से संवाद करेंगे. अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे.

बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद, डॉ. बसव राजू एस, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान शाह नया रायपुर में बनने जा रहे नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के कैंपस और फॉरेंसिक लैब का भूमिपूजन करेंगे. साथ ही वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के सुरक्षा कैंप में जवानों से मुलाकात कर सीधे संवाद भी करेंगे.

जानिए अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
पहला दिन – 22 जून 2025 (रविवार)
    दोपहर 1:40 बजे केंद्रीय गृह मंत्री शाह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
    दोपहर 2:00 बजे नया रायपुर के सेक्टर-2, बंजारी में NFSU कैंपस और फॉरेंसिक लैब का भूमिपूजन करेंगे। यह कैंपस लगभग 40 एकड़ में विकसित किया जाएगा।
    इसके बाद दोपहर 2:50 बजे वे होटल मेफेयर, रायपुर पहुंचेंगे।
    दोपहर 3:15 से शाम 4:15 बजे तक NFSU/CFSL से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
    शाम 4:20 से 6:20 बजे तक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।
    शाम 6:50 से रात 7:50 बजे तक छत्तीसगढ़ में सुरक्षा परिदृश्य पर समीक्षा बैठक होगी।
    रात्रिभोज और विश्राम होटल मेफेयर में निर्धारित है।

दूसरा दिन – 23 जून 2025 (सोमवार)
    सुबह 11:00 बजे वे रायपुर से BSF हेलिकॉप्टर द्वारा नारायणपुर के लिए रवाना होंगे।
    दोपहर 12:15 बजे BSF कैंप, इरकभट्टी (नारायणपुर) पहुंचेंगे।
    इसके बाद सड़क मार्ग से नेल्लानार गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे।
    दोपहर 1:45 बजे BSF कैंप लौटकर दोपहर का भोजन करेंगे।
    दोपहर 2:20 से 3:20 बजे तक सुरक्षा बलों के जवानों से संवाद करेंगे।
    इसके बाद वे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 4:30 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

 

More From Author

योग के नियमित अभ्यास से मिलती है निरोगी काया : सतबीर मान

पीएम मोदी ने ओडिशा में कहा- ओडिशा आने के लिए ठुकराया ट्रंप का न्योता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.