गुजरात के सूरत में 16 साल के लड़के ने अपने ही बर्थडे वाले दिन आत्महत्या कर ली, केक लेने बाहर गए थे मम्मी-पापा

सूरत 
गुजरात के सूरत से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 16 साल के लड़के ने अपने ही बर्थडे वाले दिन आत्महत्या कर ली। उसके माता-पिता शाम की पार्टी के लिए केक लेने गए थे। इसी दौरान नाबालिग ने खुद को फांसी लगा ली। लड़के की पहचान कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले आशुतोष प्रधान के तौर पर हुई है। वह अपने माता-पिता और बहन के साथ भेस्तान के विजयलक्ष्मी नगर इलाके में रहता था।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह से उसे रिश्तेदारों और दोस्तों के शुभकामनाओं के मैसेज आ रहे थे। शामल को उसके माता-पिता केक खरीदने बाहर चले गए। जब वे वापस लौटे तो दंग रह गए। उन्होंने अपने बेटे को आशुतोष घर में पर्दे की रॉड से लटका हुआ पाया। पति-पत्नी की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। डिंडोली पुलिस आशुतोष को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आशुतोष के पिता मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं और एक स्थानीय फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी बहन नर्स हैं। जब आशुतोष ने फांसी लगाई उस समय उनकी बहन काम पर थी। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हमने एक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा, हम इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या किसी परिवारवाले ने उसे डांटा था या उसने क्या कोई ऐसा गिफ्ट मांगा था जिसे परिवारवाले देने में असमर्थ थे।

 

More From Author

योग एक्सपर्ट श्वेता ने किया एक्वा योग, बताया सामान्य और पानी में योगाभ्यास में क्या अंतर

आज घर में बनाएं बेसन के गट्टे की सब्जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.