सोनम, राज 13 दिन की न्यायिक हिरासत, भाई बोला-नार्को टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा

इंदौर 
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उनके प्रेमी राज कुशवाहा को राहत नहीं मिली। मेघालय के जिला सत्र न्यायालय ने  दोनों को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सहायक लोक अभियोजक तुषार चंदा के अनुसार, जांच अधिकारी ने पुलिस हिरासत के बजाय न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इस मामले में अन्य तीन आरोपियों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी को पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मेघालय पुलिस इस जटिल मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें नए साक्ष्य और रहस्य सामने आ रहे हैं।

राजा रघुवंशी इंदौर का व्यवसायी था, जिसकी हत्या 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून यात्रा के दौरान हुई थी। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा सहित 5 लोगों को इस हत्या के लिए गिरफ्तार किया गया है। राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को सोहरा के एक गहरे गड्ढे में वेई सॉडॉन्ग झरने के पास मिला था। पुलिस ने बताया कि हत्या की साजिश में सोनम और राज के बीच 200 से अधिक फोन कॉल्स का आदान-प्रदान हुआ। इसमें एक रहस्यमय संजय वर्मा नाम का व्यक्ति भी शामिल था, जो संभवतः राज कुशवाहा का उपनाम हो सकता है।
राजा रघुवंशी हत्या की जांच कहां तक पहुंची

रिपोर्ट के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या मामले ने कई सवाल खड़े किए हैं। विशेष रूप से सोनम की भूमिका को लेकर, जिसके बारे में राजा के परिवार का दावा है कि वह जांच को गुमराह कर रही है। राजा के भाई सचिन रघुवंशी और विपिन रघुवंशी ने मांग की है कि सोनम से और गहन पूछताछ की जाए ताकि हत्या के पीछे का पूरा सच सामने आए। मेघालय पुलिस ने बीते दिनों हत्या के दृश्य का रीक्रिएट किया था। साथ ही, एक दूसरा हथियार भी बरामद किया गया है।

गुरुवार को सोनम और राज की रिमांड दो दिन बढ़ी थी

मालूम हो कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सभी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया था. इस दौरान पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग की. इसके बाद, कोर्ट ने सोनम और राज की रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी.

वहीं, अन्य तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए. कोर्ट में पेशी से पहले सोनम ने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका को स्वीकार कर लिया था.
प्रेमी के आमने-सामने की पूछताछ में सोनम ने कबूला जुर्म

मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाह से उसका आमना-सामना कराकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. राजा रघुवंशी हत्याकांड में भाड़े के तीनों शूटर्स के बाद अब सोनम और राज को न्यायिक हिरासत में भेजने का मतलब है कि पुलिस को इन आरोपियों से अभी जितनी पूछताछ करनी थी, वो लगभग पूरी हो चुकी है. अब पुलिस मामले में चार्जशीट बनाने की कवायद में जुटेगी. 
23 मई को हनीमून मनाने आए इंदौर के कपल हुए थे लापता

राजा रघुवंशी (28) और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (24) 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे. मामले की जांच के दौरान राजा रघुवंशी का शव बरामद किया गया था.
जांच में पता चला- सोनम ने ही कराई पति की हत्या, तीन शूटर भी पकड़े गए

इस मामले की जांच के दौरान गिरफ्तारी के बाद, सभी पांचों आरोपियों सोनम और चार अन्य सोनम का प्रेमी राज सिंह कुशवाह (21), आनंद सिंह कुर्मी (23), आकाश राजपूत (19) और विशाल सिंह चौहान (22) को 11 जून को शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया. अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुई थी और 20 मई को हनीमून के लिए दोनों गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे.

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की ओर से रिमांड न मांगे जाने के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया। सहायक लोक अभियोजक तुषार चंदा ने बताया, 'अदालत ने दोनों आरोपियों को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने हिरासत की मांग नहीं की थी। जांच अधिकारी ने न्यायिक हिरासत की मांग की थी। अदालत ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत मंजूर की।'

राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि मेघालय पुलिस 'उनकी रिमांड आठ दिन से भी नहीं बढ़ा पाई। राज ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसने हत्या क्यों की। राज चाहता तो सोनम के साथ पहले ही भाग सकता था। उन्हें राजा की हत्या क्यों करनी पड़ी? क्या मेघालय पुलिस उनसे डरती है? क्या वे इतने बड़े गैंगस्टर हैं? मुझे यह सब समझ में नहीं आता। मैं नार्को टेस्ट की मांग करते-करते थक गया हूं। अगर नार्को टेस्ट नहीं हुआ तो मैं हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी जाऊंगा। हमें अभी भी समझ में नहीं आ रहा है कि उन्होंने मेरे भाई की हत्या क्यों की?'

राजा के भाई ने कहा- सोनम ने मर्डर की वजह नहीं बताई राजा रघुवंशी के भाई सचिन ने कहा- यह समझ नहीं आया कि जिस मेघालय पुलिस को इन्होंने बदनाम कर दिया था, वह उनकी रिमांड नहीं बढ़वा पाई। सोनम ने अभी तक राजा के मर्डर की वजह नहीं बताई है। राज 15-20 हजार रुपए महीना कमाता था, वह चाहता तो सोनम को पहले ही लेकर भाग जाता। उन्होंने हत्या क्यों की? मेघालय पुलिस भी डर गई क्या उन लोगों से? क्या वो इतनी बड़ी गैंग है?

सचिन ने कहा- नार्को टेस्ट की मांग करते-करते मैं थक गया हूं। मुझे ये हजम नहीं हो रहा है कि उन्हें जेल भेज दिया गया है। अब नार्को टेस्ट के लिए जहां जरूरत होगी, हाई कोर्ट-सुप्रीम कोर्ट…मैं सब जगह जाऊंगा। राजा की हत्या करने का उद्देश्य समझ नहीं आ रहा है। क्या उसको मारना ही आरोपियों का मकसद था? मुझे लगता है कि तंत्र-मंत्र के लिए ही ऐसा किया गया।

सोनम के पिता को ढांढस बंधाता दिख रहा राज उधर, मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ये सीसीटीवी फुटेज उस दिन का है, जिस दिन राजा का शव मेघालय से इंदौर उसके घर लाया गया था। राजा के घर के फुटेज में हत्या का आरोपी राज कुशवाह भी दिख रहा है। उसने कफन जैसा एक सफेद कपड़ा भी किसी को दिया। राज हार-फूल भी लेकर आया था।

राज सोनम के पिता देवी सिंह के साथ नजर आ रहा है। वह देवी सिंह को बार-बार ढांढस बंधाता दिख रहा है, जबकि उसे पहले से ही इस वारदात की जानकारी थी। इसके बावजूद वह राजा के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि वह कॉल पर भी किसी से बात कर रहा है। पुलिस को शंका है कि वह यहां हो रही गतिविधियों की जानकारी किसी को कॉल पर दे रहा है। इस बात का भी अंदेशा है कि वह राजा के घर की पूरी जानकारी सोनम को दे रहा हो।

राजा-सोनम की शादी से शव लाने तक का घटनाक्रम बता दें, 11 मई को राजा रघुवंशी की सोनम के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद 12 मई को सोनम राजा के घर पर आई थी। चौथे दिन 15 मई को वह अपने मायके चली गई थी। 17 मई को राजा के साथ उज्जैन में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। इसके बाद 20 मई को राजा और सोनम अपने-अपने घर से मेघालय जाने के लिए एयरपोर्ट के लिए निकल गए। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव खाई में मिला था। 3 जून को उसका पोस्टमॉर्टम हुआ, जिसमें राजा की हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से होने की पुष्टि हुई थी। 4 जून को राजा का शव इंदौर स्थित उसके घर लाया गया था।

2 जून को मिली थी राजा की लाश, गाजीपुर में सोनम ने किया था सरेंडर

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा-चेरापूंजी इलाके में वेई सावडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक खाई से बरामद किया गया था. मामले में जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई सोनम की तरफ घूमी. इसी बीच सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस घटना के पीछे सोनम मास्टरमाइंड थी.

More From Author

बसपा नेता पर फायरिंग, बदमाशें ने शोरूम में घुसकर चलाई गोली

गंगनहर में पानी चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने सिंचाई विभाग ने की कार्रवाई, कई अवैध पाइप जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.