राजा हत्याकांड सिलोम :और गार्ड बलवीर ने फ्लैट की सफाई की, सबूत मिटाने के आरोप में दोनों हुए गिरफ्तार

  • Raja Murder मामले में इंदौर कोर्ट में पेश किए गए सिलोम और बल्लू, हत्या के बाद सोनम को दी थी शरण
  • राजा हत्याकांड सिलोम :और गार्ड बलवीर ने फ्लैट की सफाई की, सबूत मिटाने के आरोप में दोनों हुए गिरफ्तार
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए खुलासे ठेकेदार ने कार शोरूम के सीसीटीवी फुटेज डिलीट करवाने की कोशिश की थी

इंदौर 
 ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपित सोनम और राज का बैग गायब करने वाले सिलोम जेम्स के मोबाइल में ठेकेदार लोकेंद्र तोमर की चैटिंग और कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। लोकेंद्र उस पर सामान जलाने का दबाव बना रहा था। उसने कहा था कि पुलिस फिंगर प्रिंट लेकर आरोपित बना देगी।

लोकेंद्र ने कार शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज डिलीट करवाने की भी खूब कोशिश की। महालक्ष्मी नगर (एमआर-3) निवासी सिलोम जेम्स रविवार सुबह तक एसआईटी को गुमराह ही करता रहा, लेकिन जब उसके मोबाइल खंगाले गए तो लोकेंद्र की चैटिंग मिल गई। सख्ती से पूछताछ पर सिलोम टूट गया और बताया कि लोकेंद्र ने ही सोनम व राज का सामान हटाने का दबाव बनाया था।

यह इमारत लोकेंद्र की है और तीन लाख रुपये महीने पर किराए पर ली है। ग्वालियर निवासी लोकेंद्र इसी इमारत में रहता है। सूत्रों के मुताबिक सिलोम ने बताया कि फ्लैट की दो चाबी लोकेंद्र के पास ही रहती हैं। उसने पहले ही तलाशी लेकर कीमती सामान निकाल लिया। बाद में सिलोम को बुलाया और कहा कि इसको यहां से हटा दो।

सिलोम ने गार्ड बलवीर की मदद से सामान कार में भर लिया। लोकेंद्र ने कहा कि पुलिस उस तक पहुंचेगी। इसलिए सामान को आग लगा दो। वरना फिंगर प्रिंट लेकर मुलजिम बना देगी। इसके बाद सिलोम ने एक बैग में आग लगा दी। पुलिस अब लोकेंद्र की तलाश कर रही है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार सिलोम पुलिस ने बलवीर और सिलोम की ही गिरफ्तारी दर्शाई है।

 कोर्ट में पेश किए गए सिलोम और बल्लू

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग पुलिस इंदौर में लगातार जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में इंदौर के प्रॉपर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स और उसकी ही बिल्डिंग के गार्ड बालवीर उर्फ बल्लू को जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तार किया गया है.

दरअसल, राजा की हत्या के बाद जिस फ्लैट में सोनम रुकी थी उसे फ्लैट के प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम के द्वारा दिलाया गया था. सोनम ने अपना बैग भी वहीं छुपाया था जिसमें 5 लाख रुपए और पिस्टल मौजूद थी. सोनम के जाने के बाद प्रॉपर्टी कारोबारी सिलोम ने इस बैग को रख लिया था.  शिलांग पुलिस को इसके सीसीटीवी फुटेज मिले थे जिसके आधार पर सिलोम को गिरफ्तार किया गया.

 इसके बाद इस पूरे मामले में पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताय कि उसमें रखे पैसे और पिस्टल मैंने ले लिए थे. इसके बाद बैग को मैंने मेरे गार्ड बलवीर उर्फ बल्लू को दे दिया था. सिलोम की बात पर बल्लू को शिलांग पुलिस की एक टीम ने अशोकनगर से गिरफ्तार किया. वह उसे इंदौर लेकर पहुंची और यहां पर दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई. इसके बाद बल्लू ने   पुलिस को जानकारी दी गई कि 'बैग को मैंने निपानिया स्थित एक खुले मैदान में जलाकर फेंक दिया था'.

 इसके बाद पुलिस एफएसएल की टीम के साथ वहां पहुंची जहां बैग को जलाया गया था. शिलांग पुलिस ने दोनों से तकरीबन 2 घंटे तक पूछताछ की लेकिन बैग के सामान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद शिलांग पुलिस ने दोनों को ट्रांजिस्ट रिमांड को लेकर कोर्ट में पेश किया. इंदौर की जिला कोर्ट ने आरोपियों का शिलांग पुलिस को सात दिन का रिमांड पर सौंप दिया. शिलांग पुलिस इन्हें गिफ्तार कर शिलांग लेकर जाएगी और उनसे वहां पूछताछ की जाएगी.

 पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को इंदौर की जिला कोर्ट में माननीय न्यायाधीश मोहित रघुवंशी की कोर्ट में पेश किया था. यहां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने के बाद शिलांग पुलिस को आरोपियों की 7 दिन ट्रांजिस्ट रिमांड सौंपी.

बताते चलें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी रघुवंशी ने 11 मई को सोनम से विवाह किया था. 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे, लेकिन 23 मई को रघुवंशी रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. 2 जून को उसका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई से बरामद हुआ. जांच में सामने आया कि 23 मई को सोहरा स्थित प्रसिद्ध वेइसाडोंग झरने के पास सुनसान पार्किंग क्षेत्र में तीन लोगों ने दो चाकुओं से उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद से सोनम लापता थी. पति की हत्या की साजिश में शामिल होने की आरोपी सोनम ने 8 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है – सोनम, उसका कथित प्रेमी राज कुशवाह और उसके तीन साथी विशाल चौहान, आकाश राजपूत तथा आनंद कुर्मी. सभी आरोपी इस समय मेघालय की एक जेल में न्यायिक हिरासत में हैं. मामले की गहन जांच के लिए मेघालय पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है.

लोकेंद्र ने कहा था कि वह सब संभाल लेगा

सिलोम ने यह भी बताया कि लोकेंद्र ने कहा था कि वह सब संभाल लेगा। उसने कार शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज डिलिट करवाने की कोशिश भी की। शोरूम के कर्मचारी पलास से कहा कि 31 मई से 10 जून तक के फुटेज डिलिट कर दें। हालांकि पलास ने उसको मना किया।

साक्ष्य नष्ट कर जघन्य हत्याकांड में फंसा ब्रोकर

पुलिस ने सिलोम को पूछताछ के लिए बुलाया था। उसने गुमराह किया और जानकारी से इन्कार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में बैग ले जाते दिखा तो दोबारा बुलाया। एक बार उसने आने का बोल दिया। दूसरी बार में उसने भोपाल जाने का बोलकर फोन बंद कर लिया। टीम ने शिप्रा पुलिस की मदद की और टोलनाका से पकड़ लिया।

एसआईटी सदस्यों ने उसे समझाया कि उन्हें बैग चाहिए। इस जघन्य हत्याकांड में फंसाना नहीं चाहते हैं। सिलोम क्राइम ब्रांच थाने में भी झूठ बोलता रहा। अंत: में सिलोम को साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार करना पड़ा। इसके बाद सिलोम टूट गया और बैग को जलाना स्वीकार कर लिया।

मास्टर माइंड सहित सात आरोपित गिरफ्तार

सोनम रघुवंशी : गोविंद नगर निवासी सोनम ही राजा को फोटोशूट के बहाने पहाड़ी क्षेत्र में ले गई और हत्या करवाई।

राज कुशवाह : लक्ष्मणपुरा निवासी राज मास्टर माइंड है। सोनम से उसके प्रेम संबंध थे। दोस्त विक्की उर्फ विशाल, आकाश और आनंद को हत्या के लिए शिलांग भेजा।

विशाल उर्फ विक्की : नंदबाग कॉलोनी निवासी विक्की सगाई के बाद राज के साथ मिलकर राजा को मारने की साजिश करता था। वह आकाश और आनंद को गुवाहाटी ले गया था।

सिलोम जेम्स : महालक्ष्मीनगर में रहने वाले सिलोम ने विशाल को रूम दिया। सोनम और राज उसमें रुके। इनकी गिरफ्तारी के बाद सिलोम ने बैग निकाल कर जलाए।

बलवीर अहिरवार : मदागन (अशोकनगर) निवासी बलवीर फर्नीचर बनाने के साथ चौकीदारी करता था। सिलोम और लोकेंद्र के साथ मिलकर फ्लैट में साफ-सफाई की।

More From Author

छतरपुर की काजल बघेल वर्ल्ड कप शूटिंग टीम में चयनित, भोपाल शूटिंग एकेडमी से कर रही ट्रेनिंग

सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.