आवारा कुत्तों का आतंक, डेढ़ साल के बच्चे पर हमला, अस्पताल में भर्ती

कोटा

जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला स्वामी विवेकानंद नगर सेक्टर-2 से सामने आया है, जहां आवारा कुत्तों ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन कुत्ते मासूम पर झपटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बच्चे की चीखें सुनकर मोहल्ले के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे आवारा कुत्तों से छुड़ाकर अस्पताल ले गए। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के साथ बच्चे को इंजेक्शन लगाए। बच्चे के शरीर पर कई जगह काटने और नोचने के निशान हैं।

मासूम के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि घटना के वक्त वे बाजार गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी और डेढ़ साल का बेटा अभि मौजूद था। खेलते-खेलते अभि घर के बाहर गली तक चला गया, जहां आवारा श्वानों ने उस पर अचानक हमला कर दिया और लगभग दो-तीन फीट तक घसीटकर ले गए।

कोटा दक्षिण नगर निगम के वार्ड पार्षद नितिन धारवाल ने बताया कि क्षेत्र में आवारा
श्वानों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कुत्ते आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कई बार नगर निगम को इस बारे में शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने नगर निगम प्रशासन की लापरवाही को इस घटना का जिम्मेदार बताया और कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो यह हमला रोका जा सकता था। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे नगर निगम से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

More From Author

नर्मदा जल का प्रदेश हित में शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ईरान की बड़ी कार्रवाई: तीन जासूसों को सजा-ए-मौत, मोसाद से जुड़े होने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.