‘सीएम हटाने की चाल चल रही बीजेपी में’ – गहलोत का सनसनीखेज बयान

जोधपुर
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा को हटाने का बड़ा षड्यंत्र हो रहा है और इसकी प्लानिंग हो चुकी है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को दावा करते हुए कहा, "हम विपक्ष में हैं और इसी वजह से हम जनता के हित में आवाज उठाते हैं, लेकिन वह इसे राजनीतिक आलोचना समझते हैं। मैं बताना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री के खिलाफ दिल्ली में उनकी पार्टी के भीतर और यहां राजस्थान में आंतरिक साजिश रची जा रही है। उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का षड्यंत्र चल रहा है और वह इसे समझ नहीं पा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "वह (भजनलाल शर्मा) पहली बार विधायक बने और उसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री भी बना दिया गया। मुझे लगता है कि यह एक बड़ी बात है और उनको (भाजपा) अपने निर्णय पर अडिग रहना चाहिए, बार-बार मुख्यमंत्री बदलने से क्या फायदा है? प्रदेश के अंदर हालात बहुत गंभीर हैं और जनता त्राहिमाम कर रही है। उनको (भाजपा) बताना चाहिए कि राजस्थान के अंदर वर्तमान में क्या स्थिति है।"
अशोक गहलोत ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी राजस्थान सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "फ्रांस की एक महिला का रेप हो गया और हाल में अमेरिका ने एक एडवाइजरी जारी की। उन्होंने बताया कि भारत के 6 राज्य ऐसे हैं, जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और इसलिए वह अपना ध्यान रखें। मैंने इस बारे में मुख्यमंत्री को आगाह किया कि ये जो घटना हुई है, इसके कारण उस लिस्ट में राजस्थान का नाम न जुड़ जाए। यही सच्चाई मैंने उन तक पहुंचाई, मगर उन्हें ये आलोचना लग रही है।"
गहलोत ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कोई पश्चिम बंगाल में रहता है तो ये लोग उन्हें भी बांग्लादेशी बताते हैं। अगर वह मुसलमान है तो उसे टारगेट करके बांग्लादेशी बता देते हैं। उनकी बातों से लोग भड़क जाते हैं और आपस में लड़ते हैं। कांग्रेस ने कभी भी हिंदू-मुसलमान के नाम पर हिंसा का समर्थन नहीं किया है। हिंदू-मुसलमान के नाम पर हिंसा हो जाए, लेकिन वे सिर्फ हिंदू-मुसलमान करते रहते हैं।

More From Author

पंचायत 4 में विधायक जी का डांस, लोग बोले- भौकाल मचा दिए आप तो

भगवान विष्णु के अवतारों पर बनेगी सात फिल्मों की सीरीज, होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.