देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अहम अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली

अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं और हर सुबह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अहम अलर्ट जारी किया है. बैंक ने जानकारी दी है कि हर दिन कुछ समय के लिए नेट बैंकिंग सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी, जिससे ग्राहकों को कुछ मिनटों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

एसबीआई नेट बैंकिंग डाउनटाइम 2025
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हर दिन सुबह 4:45 से 5:45 बजे तक कुछ मिनटों के लिए नेट बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी. हालांकि यह रुकावट सिर्फ 3 से 4 मिनट के लिए होगी, लेकिन यह समय महत्वपूर्ण ट्रांजेक्शन या इमरजेंसी बैंकिंग के लिए चुनौतियां खड़ी कर सकता है.

रूटीन मेंटेनेंस के कारण हो रही है असुविधा
एसबीआई ने अपने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि नेट बैंकिंग में यह रुकावट रूटीन सिस्टम मेंटेनेंस का हिस्सा है. बैंक का दावा है कि ग्राहकों को बेहतर डिजिटल अनुभव देने के लिए यह तकनीकी सुधार किया जा रहा है.

एसबीआई की वेबसाइट पर लिखा है
“प्रिय ग्राहक, हमारी नियमित बैंकिंग रखरखाव गतिविधियों के कारण, आपको प्रतिदिन सुबह 4.45 से 5.45 के बीच 3-4 मिनट के लिए व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है. हमें खेद है और हम आपसे सहयोग की अपेक्षा करते हैं.”
आप क्या कर सकते हैं? निवारक उपायों के बारे में जानें.

    महत्वपूर्ण लेन-देन सुबह 4:45 से पहले या 5:45 के बाद की योजना बनाएँ.
    यदि आपको प्रतिदिन इस समय फंड ट्रांसफर करने की आदत है, तो UPI या डेबिट कार्ड के माध्यम से विकल्प तैयार रखें.
    इस दौरान SBI YONO ऐप, SBI क्विक SMS या ATM ट्रांजेक्शन का उपयोग करने से बचें.
    यदि व्यवधान लंबा हो रहा है, तो SBI ग्राहक सेवा या सोशल मीडिया चैनलों से संपर्क करें.

डिजिटल सुरक्षा के लिए यह असुविधा आवश्यक है
हालाँकि यह परिवर्तन कुछ ग्राहकों के लिए असुविधाजनक हो सकता है, लेकिन यह बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा और उन्नयन के लिए आवश्यक है. भारतीय स्टेट बैंक डिजिटल बैंकिंग के क्षेत्र में निरंतर सुधार की दिशा में काम कर रहा है और इस अलर्ट का उद्देश्य पारदर्शिता और ग्राहक सुविधा सुनिश्चित करना है.

More From Author

कोरोना संख्या घटकर चार हजार से नीचे

एक वर्ष में मालवा-निमाड़ के बिजली उपभोक्ताओं को 9161 करोड़ की सब्सिडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.