ग्रुप केप्टन शुभांशु की उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान और तकनीक में नई ऊंचाइयां छू रहा भारत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्रुप केप्टन शुभांशु की उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा ग्रुप केप्टन  शुक्ला की उपलब्धि न केवल वायुसेना बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण और गर्व का विषय

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमरीकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (NASA) के एक्सिओम मिशन 4 के अंतर्गत अंतरिक्ष की उड़ान भरने पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप केप्टन शुभांशु शुक्ला और सम्पूर्ण टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रुप केप्टन श्री शुक्ला की यह उपलब्धि न केवल वायुसेना बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण और गर्व का विषय है। ग्रुप केप्टन श्री शुक्ला ने नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष की ओर कदम बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहली बार भारतीय वायुसेना के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने अंतराष्ट्रीय निजी अंतरिक्ष मिशन में सहभागिता की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का ही यह परिणाम है, जिनके मार्गदर्शन में भारतविज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है। यह मिशन भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में बढ़ती भूमिका और अंतराष्ट्रीय स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा का प्रमाण है। नासा का यह मिशन भारत की वैज्ञानिक प्रगति, आत्मनिर्भरता और वैश्विक सहयोग की भावना का प्रतीक है।

उल्लेखनीय है कि ग्रुप केप्टन श्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में भारत के पहले मानव मिशन 'गगनयान' के लिए प्रशिक्षण ले चुके चार अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं। ग्रुप केप्टन श्री शुक्ला ने नासा के एक्सिओम मिशन 4 में शामिल होकर इतिहास रच दिया है।

More From Author

भोपाल शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न एजेंसियों की हुई बैठक

प्रदेश भर से राजधानी पहुंचेंगे लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्य, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे लोकतंत्र रक्षकों का स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.