अखिलेश के बाद अब कन्हैया भी तेजस्वी के साथ, CM पद के लिए समर्थन में उतरे

पटना
महागठबंधन में तेजस्वी यादव के सीएम फेस को लेकर जारी चर्चा के बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि अगर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बहुमत मिलता है, तो मुख्यमंत्री आरजेडी से होगा, और तेजस्वी यादव के सीएम फेस को लेकर अलायंस में किसी तरह का कोई भ्रम या विवाद नहीं है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव में मुद्दे सर्वोपरि होंगे और गठबंधन के सीएम चेहरे का मुद्दा उठाकर ध्यान भटकाने के लिए प्रतिद्वंद्वियों द्वारा साजिश रची जा रही है।

कन्हैया कुमार ने दावा किया कि जैसे ही भाजपा को मौका मिलेगा वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाकर उनकी जगह बिहार में अपना नेता लाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी पुरानी रणनीति पर चल रही है। जिसके तहत पहले किसी क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन लेना और फिर धीरे-धीरे उसे ही निगल जाना। पीटीआई से इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि बिहार में परिवर्तन की हवा पिछले विधानसभा चुनावों से भी ज्यादा तेज है और भाजपा ऑपरेशन सिंदूर को चुनावी मुद्दे के तौर पर नहीं उठा रही है, क्योंकि वो जानती है कि बिहार के लोग इसका नकारात्मक जवाब देंगे, क्योंकि उनका मानना ​​है कि यह देश के सम्मान का मामला है और किसी भी पार्टी को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।

वहीं महागठबंधन के सहयोगी दलों के बड़े और छोटे की धारणा को खारिज करते हुए कन्हैया ने कहा कि अगर आप एक कार को देखते हैं, तो क्लच उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि ब्रेक और रियर व्यू मिरर। हालांकि यह सच है कि राजद बड़ी पार्टी है, उसके पास अधिक विधायक हैं, वो महागठबंधन को नेतृत्व कर रहे हैं, उनके पास विपक्ष के नेता का पद है। स्वाभाविक रूप से, ये उनकी ही जिम्मेदारी है। महागठबंधन के सभी घटक दलों जिसमें मुकेश सहनी की वीआईपी भी शामिल है, सबकी अपनी-अपनी भूमिका तय है।

इससे पहले बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अखिलेश सिंह ने कहा था कि महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बनेंगे। तेजस्वी नहीं तो और कौन बनेगा सीएम? गुरुवार को अखिलेश प्रसाद सिंह ने तेजस्वी यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

 

More From Author

राजा रघुवंशी की हत्या मामले में नया ट्विस्ट, दो आरोपियों ने वापस लिया ‘कबूलनामा’; मजिस्ट्रेट के सामने साधी चुप्पी

राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार तेजी से कर रही कार्य : सीएम शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.