जम्मू कश्मीर प्रशासन ने किया साफ, इस बार बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ यात्रा वंदे भारत ट्रेन से नहीं होगी

जम्मू कश्मीर 
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। अगर भी वंद भारत ट्रेन से अमरनाथ यात्रा की सोच रहे हैं तो जान ले जरूरी हिदायतें। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस बार बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ यात्रा वंदे भारत ट्रेन से नहीं होगी। 

गौरतलब है कि,  श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू से रवाना होगा, जिसके चलते प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं अगर यात्री अपने निची वाहनों से  यात्रा करना चाहते हैं तो वही भी सुरक्षा घेरे में कश्मीर तक जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों के ठहरने के लिए जम्मू संभाग में 106 लॉजमेंट केंद्र बनाए गए हैं। आपको बता दें कि, आईजीपी जम्मू भीमसेन टूटी ने कहा है कि श्रद्धालुओं को अकेले यात्रा नहीं करनी चाहिए, बल्कि जम्मू से रवाना होने वाले सुरक्षा काफिले के साथ ही यात्रा करनी चाहिए।

जम्मू के आईजी भीम सेन टूटी (Bhim Sen Tuti) ने भी बताया कि सिक्योरिटी के भी पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि, टूटी ने बताया कि जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रामबन यात्रा मार्ग का हिस्सा हैं इसलिए इन सभी जगह CAPF की भारी तैनाती की गई है। आईजी भीम सेन ने यात्रियों से अपील की है कि, वे जम्मू से घाटी की ओर यात्रा करने के लिए ऑफिशियल काफिले के साथ ही चलें, कोई भी अलग यात्रा नहीं कर सकता। 

More From Author

‘गेंदबाजी में अन्य भारतीय गेंदबाजों को बुमराह से बात करनी चाहिए और उनसे सीखना चाहिए: मोहम्मद शमी

सरपंच संवाद कार्यक्रम से सामाजिक सरोकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.