ऐसे जाने, कहीं आपका भी आधार कार्ड कहीं और भी तो नहीं हो रहा यूज

नई दिल्ली

आधार कार्ड किसी भी भारतीय नागरिक के लिए जरूरी दस्तावेजों में से एक है। चाहे होटल में चेक इन करना होगा या एड्रेस प्रूफ देना हो, हर जगह आधार कार्ड का यूज किया जाता है। ऐसे में आधार का गलत यूज होना भी एक बड़ी समस्या बन सकता है। आपको पता भी नहीं होगा न जानें कहां-कहां लोग आपके आधार कार्ड का यूज कर रहे होंगे। गलत हाथों में आधार कार्ड आ जाने से आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। क्या आपको पता है कि कहां-कहां आपका आधार कार्ड यूज हो रहा है। अगर नहीं तो परेशान न हों। हम यहां इसका पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं। आप कुछ स्टेप्स फॉलो करके पता कर सकेंगे कि आपको आधार कार्ड कहां यूज किया जा रहा है। आइये, जानते हैं।

नहीं यूज करनी कोई थर्ड पार्टी ऐप
UIDAI की वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड से जुड़ी हर समस्या का समाधान मिल जाता है। फोटो अपडेट कराने से लेकर आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने तक, इस वेबसाइट के जिरए घर बैठे काफी कुछ किया जा सकता है। क्या आपको पता है कि यह वेबसाइट लोगों को अपने आधार कार्ड के यूसेज की हिस्ट्री देखने की सुविधा भी देता है।

ऐसे देखें कहां-कहां यूज हो रहा आपका आधार कार्ड

    आपको सबसे पहले अपने डिवाइस में UIDAI (Unique Identification Authority of India) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
    अब आपको होम स्क्रीन पर लेफ्ट साइड में दिए गए My Aadhaar सेक्शन पर जाना होगा।
    इसके बाद आपके सामने कई सेक्शन खुलकर आ जाएंगे। आपको Aadhaar Services सेक्शन में जाकर aadhaar authentication history पर क्लिक करना होगा।
    इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के अपना आधार कार्ड नंबर डालें।
    फिर कैप्चा कोड दर्ज करें। अब Login with OTP पर क्लिक कर दें।
    इसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।
    वह ओटीपी डालें और लॉग इन बटन पर क्लिक कर दें।
    इसके बाद एक बार फिर लिस्ट में से authentication history पर क्लिक कर दें।
    यहां आपको सबसे पहले सिलेक्ट करना होगा कि आप क्या जांचना चाहते हैं। इसमें आप All सिलेक्ट कर लें।
    इसके बाद स्टार्ट और एंड डेट सिलेक्ट कर लें। इसका मतलब है आपको वह अवधधि सिलेक्ट करनी होगी, जिसका डेटा देखना चाहते हैं।
    अब Fatch Authentication History पर क्लिक कर दें।

इसके बाद स्क्रीन पर डिलेट आ जाएगी। आप देख पाएंगे कि कितने प्रतिशत ओटीपी के जरिए आधार का यूज हुआ है। साथ ही, आपको पूरी एक लिस्ट दिखाई देगी, जिसमें डिटेल होगी कि आपका आधार कब, कितने बजे और कहां यूज हुआ है।

More From Author

डिजिटल अरेस्‍ट के बाद आ गए डिस्‍पोजेबल डोमेन्‍स

स्थानांतरण के बाद तुरंत कार्यभार ग्रहण करें, वरना सैलरी पर लगेगा ब्रेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.