जीतू पटवारी पर गंभीर आरोप, जातीय नफरत फैलाने का मामला दर्ज

अशोकनगर
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मुंगावली थाना पुलिस ने जातीय वैमनस्यता फैलाने के अपराध में मुकदमा दर्ज किया है। मामला उस व्यक्ति के आरोपों से जुड़ा है, जिसने एक वीडियो संदेश में गांव के सरपंच के बेटे पर मारपीट कर मल खिलाने का आरोप लगाया था। इस मामले में जीतू पटवारी ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। बताते हैं कि वीडियो जारी करने वाले ने अब कलेक्टर को एक शपथपत्र दिया है, जिसमें कहा है कि सरपंच के बेटे विकास और उसके कुछ साथियों ने उसके साथ केवल मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल छीन ली थी। इस घटना की शिकायत उसने थाना मुंगावली और जनसुनवाई में की थी। 25 जून को कुछ कांग्रेस नेता उसे और उसके भाई रघुराज को ओरछा ले गए। वहां जीतू पटवारी से मुलाकात कराई गई। जीतू ने उससे कहा कि एक वीडियो बनाओ जिसमें यह बोलो कि मानव मल खिलाया गया है। बदले में मोटरसाइकिल और परिवार की देखभाल का वादा किया गया।
 
मामले में आ गया नया मोड़
मुंगावली के ग्राम मूड़रा निवासी गजराज लोधी नामक युवक ने कुछ दिन पूर्व आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे जबरन मानव मल खिलाया। इस मामले को लेकर जीतू पटवारी ने अशोकनगर पुलिस व प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि यदि 8 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में आंदोलन करेंगे। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। गजराज लोधी ने कलेक्टर अशोकनगर को एक शपथ पत्र सौंपा। इसमें उसने लिखा कि सरपंच के बेटे विकास और उसके साथियों ने उसके साथ केवल मारपीट की थी। उसकी मोटरसाइकिल भी छीन ली थी। इस घटना की शिकायत उसने थाना मुंगावली और जनसुनवाई में की थी। शपथ पत्र में गजराज ने बताया कि 25 जून को कुछ कांग्रेस नेता उसे और उसके भाई रघुराज को ओरछा ले गए। वहां जीतू पटवारी से मुलाकात कराई गई। जीतू ने उसे भीड़ से अलग ले जाकर कहा कि उसे यह बोलना है कि उसे मानव मल खिलाया गया। बदले में मोटरसाइकिल और परिवार की देखभाल का वादा किया गया।

वीडियो बनाया और वायरल कर दिया
गजराज ने स्वीकार किया कि वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी कारण उसने सबके सामने झूठा बयान दिया। जीतू पटवारी ने इस बयान का वीडियो बनवाया और वायरल करवा दिया। शपथ पत्र में गजराज ने साफ लिखा कि उसके साथ मानव मल खिलाने की कोई घटना नहीं हुई थी। यह बात पूरी तरह असत्य थी।

मुंगावली थाने में दर्ज हुई एफआईआर
मुंगावली थाने में इस आधार पर शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि जीतू पटवारी और अन्य ने झूठे साक्ष्य गढ़कर वीडियो वायरल किया। इसका उद्देश्य जातियों और समुदायों के बीच सौहार्द बिगाड़ना और वैमनस्य फैलाना था। इस आधार पर जीतू पटवारी और अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2), 196(1)(A), 197(1)(c), 229(2), 237, 353(1)(c) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

More From Author

भीड़ तमाशा देखती रही, दरिंदे ने चाकू से बेटी का गला काट दिया

ऑनलाइन ठगी का जाल फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.