एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने पंत, एक और शतक लगाते ही हासिल करेंगे उपलब्धि

बर्मिंघम

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सर डॉन ब्रैडमैन, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा, चार्ल्स जॉर्ज, वारन बार्डस्ले और डेरिल मिचेल की एलीट सूची में शामिल होने के करीब हैं। पंत ने लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था और वह एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे। यह इंग्लैंड में पंत का दूसरा टेस्ट शतक भी था। इससे पहले उन्होंने 2022 में 146 रन की पारी खेली थी।

दो जुलाई से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच दो जुलाई से दूसरा टेस्ट मैच होना है। पंत अगर इस मैच में भी शतक लगाने में सफल रहे तो वह इंग्लैंड में लगातार तीन शतक लगाने वाले मेहमान टीम के सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत के लिए सिर्फ राहुल द्रविड़ ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने 2002 में इंग्लैंड में लगातार तीन शतक जड़े थे। डेरिल मिचेल ने 2022 में ऐसा किया था और तब से अभी तक कोई बल्लेबाज इंग्लैंड में लगातार तीन शतक नहीं लगा सका है।

इंग्लैंड में बेहतर है पंत का रिकॉर्ड
पंत का इंग्लैंड में अच्छा रिकॉर्ड है और उन्होंने 19 पारियों में 42.52 के औसत से 808 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने लीड्स टेस्ट मैच की दोनों पारियों में महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाई थी। पंत ने पहले कप्तान शुभमन गिल और फिर केएल राहुल के साथ पार्टनरशिप की थी। उन्होंने पहली पारी में चौथे विकेट के लिए गिल के साथ 209 रन जोड़े थे और 178 गेंदों पर 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से 134 रन बनाए थे।

अपनी पारी के दौरान पंत सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे और उन्होंने महेंद्र सिंह को इस मामले में पीछे छोड़ दिया था। दूसरी पारी में पंत ने चौथे विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 195 रनों की साझेदारी की और 140 गेंदों पर 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 118 रन बनाए थे। हालांकि, पंत की शानदार पारियों के बावजूद भारत पहला टेस्ट मैच नहीं जीत सका था और उसे पांच विकेट से हार मिली थी। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल 0-1 से पीछे चल रही है।

 

More From Author

मानसून का असर चारधाम यात्रा पर, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ मार्ग जगह-जगह मलबा श्रद्धालु परेशान

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.