विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ना रोहित, ना विराट, इन 5 खिलाड़ियों ने बरसाए हैं सबसे ज्यादा रन

नई दिल्ली

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के चौथा चक्र 2025-27 का आगाज हो गया है. इसका आगाज बीते 17 जून 2025 को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबले के साथ हुआ. इस साइकल में कुल 9 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो कुल 71 टेस्ट खेलेंगी. फाइनल मुकाबला 2027 में होगा. पिछले तीन सीजन बढ़िया रहे हैं. भारत ने दो बार फाइनल खेला और हार गई. पहली बार न्यूजीलैंड ने खिताब जीता था. दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया और तीसरी बार साउथ अफ्रीका चैंपियन बनी.

WTC में 2019 से किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?

पहला चक्र 2019 में हुआ था तब से लेकर अब तक 5 बल्लेबाजों ने WTC में कमाल का खेल दिखाया और अपनी- अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. इस आर्टिकल में हम आपके लिए WTC इतिहास के टॉप 5 रन स्कोरर की लिस्ट लेकर आए हैं. हैरानी की बात ये है कि टॉप 5 में भारत का एक भी खिलाड़ी नहीं है. टॉप 5 में ऑस्ट्रेलिया के 3 जबकि इंग्लैंड के 2 स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.

1 – जो रूट
जो रूट WTC के अब तक के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. 65 मैचों में 5624 रन बनाकर उन्होंने इस फॉर्मेट में अपनी क्लास साबित की है. 52.07 की औसत और 18 शतक और 22 फिफ्टी के साथ वह इंग्लैंड के बैकबोन साबित हुए हैं.

2 – मार्नस लाबुशेन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्नस लाबुशेन ने 2019 में WTC के दौरान टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा और देखते ही देखते बड़े मंच के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए. 53 मैचों में 4225 रन और 11 शतक उनकी प्रतिभा और फोकस को दर्शाते हैं.

3 – स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का नाम आते ही उनका अनूठा बैटिंग स्टाइल और मानसिक मजबूती याद आती है. इस खिलाड़ी ने WTC के इतिहास में 53 मैचों में 4151 रन बनाए , जिसमें 13 शतक और 18 फिफ्टी शामिल हैं.

4 – बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स WTC के दौरान 3365 रन बनाने वाले इंग्लैंड के लिए सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. उनके नाम 7 शतक और 17 फिफ्टी दर्ज हैं. स्टोक्स इंग्लैंड टीम के कप्तान हैं और कई मौकों पर अपनी टीम को अकेले के दम पर जीत दिला चुके हैं.

5 – उस्मान ख्वाजा
ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार ओपनर ने 2019 से 2025 तक 41 टेस्ट की 77 पारियों में 3233 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 13 फिफ्टी शामिल हैं. ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया के भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्हें आउट करना बेहद मुश्किल होता है.

More From Author

रोड ट्रिप पर जाने से पहले पता चलेगा किस रास्ते पर लग रहा कम टोल टैक्स

84 हजार 930 खेत तालाब, 1 हजार 283 अमृत सरोवर से खेतों में पहुंचेगा पानी, मनरेगा योजना से कराया जा रहा निर्माण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.