राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 2 दिवसीय यूपी दौरे पर, बरेली में आईवीआरआई और गोरखपुर में AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

बरेली

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को यूपी पहुंचेंगी। सबसे पहले वह 30 जून को बरेली में आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जहां पर उनका 1.40 मिनट रुकने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे।

.इसके बाद दोपहर में राष्ट्रपति गोरखपुर पहुंचेंगी। यहां दो दिन में राष्ट्रपति तीन बड़े संस्थानों के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। साथ ही गोरखपुर में दो दिन में 129 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय करेंगी। राष्ट्रपति गोरखपुर में हर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से ही आएंगी-जाएंगी।

राष्ट्रपति सुबह बरेली पहुंचीं, यहां 1.40 घंटे का कार्यक्रम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूपी के अपने दौरे में सबसे पहले सुबह करीब 10 बजे बरेली पहुंचीं। त्रिशूल एयरबेस पर उनका विमान लैंड किया। यहां राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

यहां पर वह आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में 1 घंटा 40 मिनट रहेंगी। राष्ट्रपति दीक्षांत में 576 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान करेंगी। इसके अलावा 24 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान करेंगी। इसके बाद वह सुबह 11:30 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।

गोरखपुर में दो दिन रहेंगी राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सोमवार 30 जून को दोपहर में गोरखपुर आएंगी और अगले दिन मंगलवार 1 जुलाई की शाम वापस जाएंगी।

सोमवार को वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर मेधावियों को पदक प्रदान करेंगी।

जबकि एक जुलाई मंगलवार को राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी भटहट का लोकार्पण और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम, सोनबरसा में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम तथा पंचकर्म का लोकार्पण और गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी। इसके अलावा वह दोनों दिन अलग-अलग समय गोरखनाथ मंदिर जाएंगी। गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन और प्रसाद ग्रहण के अलावा डिनर और लंच का भी कार्यक्रम है।

दो दिन में 129 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय करेंगी गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहले दिन एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, एम्स और गोरखनाथ मंदिर आने-जाने में कुल मिलाकर 37 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से पूरी करेंगी।

दूसरे दिन सर्किट हाऊस से महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पिपरी भटहट जाएंगी। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम सोनबरसा और एयरपोर्ट तक आवागमन में कुल 92 किलोमीटर सड़क मार्ग से यात्रा करेंगी। द्रोपदी मुर्मू ऐसी पहली राष्ट्रपति होंगी जो गोरखपुर में इतनी लंबी सड़क यात्रा करने जा रही हैं।

चौथी बार राष्ट्रपति की आगवानी करेंगे मुख्यमंत्री सीएम योगी ने अपने आठ साल के कार्यकाल में चौथी बार गोरखपुर में राष्ट्रपति की अगवानी करने जा रहे हैं। वह इसके पहले तीन बार तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गोरखपुर में आमंत्रित कर चुके हैं। रामनाथ कोविंद 10 दिसंबर 2018 को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह में, 28 अगस्त 2021 को आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में और 4 जून 2022 को गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष शुभारंभ समारोह में गोरखपुर आ चुके हैं।

अब वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी द्रोपदी मुर्मू दिवसीय यात्रा पर गोरखपुर आ रही हैं। जिनकी भी आगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आगवानी करेंगे।
गोरखपुर में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां परखने के लिए फ्लीट रिहर्सल भी की गई।

AIIMS गोरखपुर का पहला दीक्षांत समारोह

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) गोरखपुर का पहला दीक्षांत समारोह है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी।

पहले बैच के एमबीबीएस, एमएससी नर्सिंग व एमएससी मेडिकल साइंस पहले बैच के 61 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। 7 छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपति अपने हाथों से गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति शाम 4:20 बजे AIIMS पहुंचेंगी। ऑडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में वह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ होंगे।

वह पास आउट हुए छात्र-छात्राओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाएंगी। इसके बाद फैकल्टी के साथ भी फोटो खिंचवाएंगी। उसके बाद ग्रीन रूम में जाएंगी।

उसके बाद विद्वत परियात्रा के रूप में वह आडिटोरियम जाएंगी। इसमें बोर्ड के सदस्य व स्टाफ शामिल होंगे। इसके बाद कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। राष्ट्रपति लगभग 1 घंटा 10 मिनट तक यहां रहेंगी।

More From Author

शिलोम के घर से मिले Sonam के गहने, Raja हत्याकांड में बहुत बड़ा खुलासा, आज भी इंदौर में जांच करेगी मेघालय पुलिस

रात्री गश्त मे लंबे समय से फरार चल रहे 02 स्थाई गिरफ्तारी वारंट एवं 04 गिरफ्तारी वारंट के वारंटियों की किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.