भारत की दमदार शुरुआत बेकार, लंच तक 5 विकेट खोकर 249 रन बनाये, स्मिथ ने ठोका शतक

नई दिल्ली 
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने शुभमन गिल के दोहरे शतक (269) की बदौलत पहली पारी में 587 रन बनाए हैं। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन लंच तक 5 विकेट खोकर 249 रन बना लिए हैं। जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों में शतक पूरा किया है, जबकि ब्रूक भी सेंचुरी के करीब हैं। तीसरे दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड ने जो रूट और बेन स्टोक्स का विकेट गंवाया। लेकिन उसके बाद जैमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और तेजी से रन बटोरे। आकाशदीप ने दो और सिराज ने तीन विकेट चटकाए हैं।

इंग्लैंड 338 रन से पीछे
जेमी स्मिथ ने 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। जेमी का दूसरा टेस्ट शतक है। जेमी स्मिथ ने अपनी 102 रनों की पारी में 82 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के लगाए। लंच तक इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 249 रन बना लिये है और जेमी स्मिथ (नाबाद 102) तथा हैरी ब्रूक (नाबाद 91) क्रीज पर मौजूद है। इंग्लैंड हालांकि अभी भी भारत के पहली पारी में बनाये गए स्कोर से 338 रन पीछे है।

तीसरे दिन पहले सेशन में इंग्लैंड ने बनाए 172 रन
इंग्लैंड ने तीसरे दिन के पहले सेशन में 27 ओवर में दो विकेट खोकर 172 रन बनाए। इस दौरान हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच छठे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी हुई है। स्मिथ शतक लगा चुके हैं। 

More From Author

1970 के दशक में प्रस्तावित लड़ाकू विमान सौदे में राजीव गांधी ने बिचौलिए की भूमिका निभाई थी: निशिकांत

शरद पवार ने बताया- किसी की विचारधारा पसंद नहीं आने पर उसे नक्सली कहने का चलन बढ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.